{"_id":"d9c50484-bb15-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"barcelona-win-spanish-title-for-22nd-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना ने 22वीं बार स्पेनिश खिताब जीता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना ने 22वीं बार स्पेनिश खिताब जीता
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीयल मैड्रिड के इस्पानयोल के साथ 1-1 से ड्रा खेलने के साथ ही बार्सिलोना ने 22वीं बार स्पेनिश खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। बार्सिलोना का यह पांचवें सत्र में चौथा ला लिगा खिताब है।
विज्ञापन
इस्पानयोल ने क्रिस्टियन स्टुआनी के 22वें मिनट में किए गोल से बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डों को उतारने के बाद रीयल मैड्रिड ने गोंजालो हिगुएन की मदद से 60वें मिनट से पहले लुका मोड्रिक की फ्री किक को गोल में तब्दील कर बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
खिताब की होड़ में खुद को बनाए रखने के लिए रीयल मैड्रिड को जीत की दरकार थी लेकिन वह इसमें नाकाम रही।
इस ड्रा से वह बार्सिलोना से सात अंक पीछे हो गया है जबकि उसके बस दो मैच ही बचे हैं। रीयल मैड्रिड के मिडफील्डर जावी आलोंसो ने कहा, ‘उन्हें बार्सिलोना को बधाई देने के अलावा कुछ और नहीं बचा है।’
विज्ञापन
बार्सिलोना की टीम अब एटलेटिको से भिड़ेगी और टीम अगर बचे हुए अपने चारों मैच जीत लेती है तो वह रीयल मैड्रिड के पिछले साल के 100 अंक के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है।