{"_id":"5c8c6c52bdec2214161d5029","slug":"barcelona-will-play-champions-league-quarter-final-against-manchester-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: बार्सिलोना की क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत यूनाइटेड से होगी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: बार्सिलोना की क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत यूनाइटेड से होगी
Sat, 16 Mar 2019 08:54 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
बार्सिलोना
मौजूदा ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना का यूरोपीय चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में सामना मैनचेस्टर यूनाईटेड से होगा। यूईएफए ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के ड्रॉ घोषित किए।
विज्ञापन
बार्सिलोना ने अपने नॉकआउट में लियोन को, जबकि यूनाईटेड ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को शिकस्त दी थी। इंग्लिश प्रीयिमर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी की भिड़ंत टोटेनहम से होगी।
विज्ञापन
पिछले मुकाबले में स्पेनिश दिग्गज रियल मैड्रिड को हराकर टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली नीदरलैंड्स की अजाक्स की टक्कर इटली लीग की चैंपियन जुवेंटस से होगी। लिवरपूल के सामने एफसी पोर्टो से होगा।
विज्ञापन