{"_id":"5725f44c4f1c1b57035ccf96","slug":"barcelona-on-top-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: बार्सिलोना ने रियल बेटिस को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: बार्सिलोना ने रियल बेटिस को हराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का ला लीगा में शानदार प्रदर्शन जारी है। बार्सिलोना ने इवान राकिटिक और लुइस सुआरेज के शानदार गोलों की बदौलत रियल बेटिस को 2-0 से पराजित कर अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार है।
विज्ञापन
इवान राकिटिक ने मैच के 50वें मिनट में बेहतरीन गोल कर बार्सिलोन को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने 81वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया जो आखिरी तक कायम रहा।
विज्ञापन
इस जीत से बार्सिलोना के 36 मैचों में 85 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है। जबकि एटलेटिको मैड्रिड के 36 मैच से 85 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
वहीं रियल मैड्रिड के 36 मैच से 84 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उपरोक्त तीनों टीमें खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक को बाकी के दो मुकाबलों में जीत की उम्मीद है।
बार्सिलोना को खिताब जीतने के लिए बाकी के बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उसे अब एस्पानयोल से अपने घर में जबकि ग्रेनाडा से घर के बाहर खेलना है।