फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona not ready to leave veteran Lionel Messi, will follow contract

दिग्गज मेसी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं बार्सिलोना, अनुबंध पर हो सकती है माथापच्ची

Sun, 30 Aug 2020 07:05 AM IST
Rajeev Rai पीटीआई, मैड्रिड
पीटीआई, मैड्रिड Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Barcelona not ready to leave veteran Lionel Messi, will follow contract
Lionel Messi

दिग्गज फुटबॉलर लिओनेल मेसी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब से अलग होने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि स्पेनिश फुटबॉल क्लब ने कहा कि वह इस स्टार स्ट्राइकर का अनुबंध पूरा होने से पहले उनकी रवानगी को लेकर कोई बात नहीं करना चाहता।

विज्ञापन


स्पेनिश मीडिया के अनुसार मेसी ने क्लब से बातचीत के लिए संपर्क किया लेकिन बार्सिलोना ने शनिवार को कहा कि वह अगले साल अनुबंध खत्म होने से पहले अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार को अलग होने की अनुमति देने संबंधी कोई बातचीत नहीं करेगा।
विज्ञापन


मेसी ने इस सप्ताह कहा था कि वह सत्र के आखिर में क्लब छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके अनुबंध में इस तरह का प्रावधान है हालांकि क्लब का कहना है कि उस प्रावधान की मियाद खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मेसी क्लब छोड़ने पर अड़ जाते हैं तो लंबी कानूनी लड़ाई की संभावना है। बार्सीलोना इस खिलाड़ी को छोड़ने को तैयार नहीं है और मुफ्त में तो बिल्कुल नहीं। मेसी का करार जून 2021 तक का है जिसमें 83 करोड़ डॉलर का बिक्री का प्रावधान है। वह दो दशक से क्लब के साथ हैं और उसे तीन दर्जन खिताब दिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed