{"_id":"56eaacbd4f1c1b270d8b46a3","slug":"barcelona-enter-final-8-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: आर्सेनल को हराकर बार्सिलोना अंतिम 8 में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: आर्सेनल को हराकर बार्सिलोना अंतिम 8 में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर नेमार, लियोनल मेसी और लुइस सुआरेज के गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने दूसरे चरण में आर्सेनल को 3-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही बार्सिलोना 5-1 की गोल औसत से जीत दर्ज कर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बार्सिलोना की ओर से नेमार ने 18वें, मेसी ने 65वें और सुआरेज ने 88वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
बायर्न म्यूनिख क्वार्टर फाइनल में
स्थानापन्न खिलाड़ी थिएगो अलकांटारा और किंग्सले कोमन के अतिरिक्त समय में किए गए गोलों की बदौलत बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग के दूसरे चरण के अंतिम 16 मुकाबले में जुवेंट्स को 4-2 से पराजित कर 6-4 के गोल औसत से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था। जुवेंट्स की ओर से पॉल पोग्बा ने मैच के पांचवें मिनट में गोल अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद जुआन गुइलेर्मो कुआड्राडो ने 28वें मिनट में गोल कर जुवेंट्स की बढ़त को दोगुना कर दिया। रोबर्ट लेवांडोवस्की ने 73वें मिनट में गोल कर बायर्न का खाता खोला।
थॉमस मूलर ने (90+ 0:16) के गोल की बदौलत बायर्न ने 2-2 की बराबरी कर ली। इसके बाद अलकांटारा थिएगो ने 108वें और किंग्सले कोमन ने 110वें मिनट में गोल कर बायर्न को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के बाद बायर्न लगातार पांचवें सत्र में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।