फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   barcelona defeated girona by 6-1 in La Liga League

La Liga League: बार्सिलोना की गिरोना पर 6-1 से जीत, इस खिलाड़ी ने लगाई गोल की हैट्रिक

Sun, 25 Feb 2018 08:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
barcelona defeated girona by 6-1 in La Liga League
louis suarez

लुइस सुआरेज की हैट्रिक और लियोनल मेसी के दो शानदार गोल की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा में गिरोना को 6-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान घेर लिया है। सुआरेज ने 5वें, 46वें और 76वें मिनट में गोल किए। वहीं मेसी ने 30वें और 36वें मिनट में और फिलिप कूटिन्हो ने 66वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


नौवें स्थान पर चल रही गिरोना के खिलाफ बार्सिलोना ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जल्द ही मैच पर अपना दबदबा बना लिया था। तीसरे ही मिनट में पोर्टू ने गोल कर बार्सिलोना को हैरत में डाल दिया था। बार्सिलोना के सेंटर बैक सैमुअल उमटीटी की हड़बड़ाहट का फायदा उठाकर पोर्टू ने गोलकीपर मार्क आंद्रे को मात देकर गोल कर दिया था लेकिन दो मिनट बाद सुआरेज ने बार्सिलोना को बराबरी दिला दी।

विज्ञापन

barcelona defeated girona by 6-1 in La Liga League
लिओनल मेसी

इसके बाद मेसी ने मिड-फील्ड से गेंद ली और सुआरेज को बेहतरीन थ्रू पास दे दिया। पांच बार बैलन डी ओर पुरस्कार हासिल करने वाले मेसी ने बार्सिलोना को 3-0 की बढ़त दिला दी। बार्सिलोना के दूसरे गोल के समय आंद्रियास इनिस्ता ने सुआरेज को लंबा पास दिया था जिस पर उन्होंने मेसी के लिए गेंद सरका दी थी। मेसी ने कई रक्षक खिलाड़ियों को मात देकर बेहतरीन फुटवर्क दिखाते हुए गोल कर दिया।

छह मिनट बाद मेसी ने फ्री किक के बाद गोल कर दिया। इसके बाद सुआरेज ने दो और कूटिन्हो ने एक और गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों तक मेसी ने गोल नहीं किया था लेकिन उसके बाद चैंपियंस लीग में चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मुकाबले में गोल किया और अब दो मैचों में तीन गोल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed