फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   barcelona beat real madrid by 1-0 to break hope of title

बार्सिलोना ने रियल को एक और खिताब से किया दूर

Sun, 03 Mar 2019 09:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
barcelona beat real madrid by 1-0 to break hope of title
barcelona vs real madrid

कोपा डेल रे के बाद बार्सिलोना ने अब चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड की ला लीगा खिताब जीतने की उम्मीदें भी तोड़ दी। चार दिन में दोनों के बीच खेले गए दूसरे अल क्लासिको मुकाबले में बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को उसके घर में इवान राकीटिक के एकमात्र गोल से 1-0 से हराकर दस अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

विज्ञापन


बार्सिलोना के 26 मैचों में 18 जीत से 60 अंक है जो दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (50) से दस अधिक है। रियल के 26 मैचों से 48 अंक हैं और उसका रिकॉर्ड 34वां खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया। 
विज्ञापन


बार्सिलोना पांच साल में चौथे खिताब के करीब 
राकीटिक ने खेल के 26वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। राकीटिक का यह पिछले साल अक्टूबर में किए गए गोल के बाद ला लीगा में पहला गोल है। गत चैंपियन बार्सिलोना पिछले पांच साल में अपने चौथे और कुल 26वें खिताब के करीब पहुंच गया है। अन्य मैचों में एस्पेनयॉल ने रियलवलादोलिड को 3-1 से, अलाबेस ने विलारियल को 2-1 से और हुस्का ने सेविला को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


87 साल पहली बार बार्सिलोना को बढ़त 
इस जीत के साथ दोनों के बीच अल क्लासिको मुकाबलों में जीत हार का अंतर 96-95 हो गया है। पिछले 87 वर्षों में यह पहला मौका है जब बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड पर बढ़त बनाई है। दोनों के बीच इस स्टेडियम में खेले गए पिछले 18 मुकाबलों में यह बार्सिलोना की 11वीं, जबकि लीग में लगातार चौथी जीत है।   

-18वीं जीत है यह बार्सिलोना की 26 मैचों में। छह मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि सिर्फ दो हारे हैं 
-15 वर्षों में पिछले पहली बार रियल को घर में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed