{"_id":"5bdf85b9bdec2253c95870a2","slug":"barcelona-beat-rayo-vallecano-by-3-2-luis-su-rez-scores-double-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआरेज के डबल से जीता बार्सिलोना, रेयो वैलीकेनो को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुआरेज के डबल से जीता बार्सिलोना, रेयो वैलीकेनो को 3-2 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
लुइस सुआरेज
लुईस सुआरेज के दो शानदार गोल के दम पर बार्सिलोना ने ला लीगा में रेयो वैलीकेनो को 3-2 से मात देकर शीर्ष पर अपना स्थान कायम रखा है। कप्तान लियोनल मेसी के बिना खेल रहे गत चैंपियन बार्सिलोना की यह इस सत्र में 11 मैचों में सातवीं जीत है। उसने अभी तक एक मुकाबला हारा है।
विज्ञापन
सभी मुकाबलों में बार्सिलोना ही यह लगातार पांचवीं जीत है। बार्सिलोना के सुआरेज ने दसवें और 90वें मिनट में और ओसमाने डेंबले 87वें मिनट में गोल किए। रेयो वैलीकेन की तरफ से जोस पॉजो 35वें और अल्बर्टो गार्सिया 57वें मिनट ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
-ला लीगा में रेयो वैलीकेनो को 3-2 से किया पराजित
-पांच गोल पिछले दो मैचों में अब तक कर चुके हैं सुआरेज