फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bala devi returns to the field in Scotland; 18-month contract signed with Scottish League

बाला ने स्कॉटलैंड में की मैदान पर वापसी, स्कॉटिश लीग से हुआ है 18 माह का करार

Tue, 20 Oct 2020 05:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 20 Oct 2020 05:56 AM IST
सार

  • स्कॉटिश वुमेंस प्रीमियर लीग में उनकी टीम रेंजर्स ने हर्ट्स को 5-1 से हराया
  • पिछले लगभग दो महीने से रेंजर्स के साथ ट्रेनिंग कर रही थी बाला  
  • 18 माह का करार किया है बाला ने स्कॉटिश लीग से। वह यह लीग खेलने वाली भारत ही नहीं एशियाई की पहली महिला खिलाड़ी हैं 
  • 36 गोल दागे हैं मणिपुर की इस खिलाड़ी ने भारत की ओर से अब तक 38 मैचों में  

विज्ञापन
Bala devi returns to the field in Scotland; 18-month contract signed with Scottish League
बाला देवी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की फॉरवर्ड बाला देवी ने स्कॉटलैंड में मैदान पर वापसी की। वह स्कॉटलैंड की शीर्ष लीग में हर्ट्स वुमेन एफसी पर रेंजर्स एफसी की 5-1 की जीत के दौरान दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरीं। मणिपुर की इस 30 साल की खिलाड़ी ने कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया में लागू लॉकडाउन के बीच ग्लास्गो में ही रहने का फैसला किया था। बाला ने रविवार से शुरू हुई स्कॉटिश वुमेंस प्रीमियर लीग के दौरान वापसी की। 

विज्ञापन


जीत के साथ आगाज करना अच्छा : 
उन्होंने कहा,‘फुटबॉल के मैदान पर एक बार फिर वापसी करना काफी अच्छा रहा। मैदान से इतने महीनों तक दूर रहना अच्छा अहसास नहीं था। लेकिन इतने महीनों की कड़ी मेहनत काम आई। हमने जीत के साथ शुरुआत की लेकिन यह सिर्फ लंबे सत्र की शुरुआत है। मैं पिछले कुछ महीनों से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रही थी। उम्मीद थी कि लीग शुरू होने पर हम शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे। बेशक हमारी टीम ने हमें फिटनेस कार्यक्रम सौंपा था जिसका पालन करना महामारी के दौरान स्वैच्छिक था। लेकिन मैंने मुझे सौंपे गए ट्रेनिंग कार्यक्रम का पालन किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed