{"_id":"5d8794928ebc3e93cd66b0a7","slug":"baichung-bhutia-shuts-down-united-sikkim-fc-after-conflict-of-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईचुंग भूटिया का बड़ा फैसला, 15 साल बाद यूनाइटेड सिक्किम फुटबॉल क्लब को बंद किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बाईचुंग भूटिया का बड़ा फैसला, 15 साल बाद यूनाइटेड सिक्किम फुटबॉल क्लब को बंद किया
Sun, 22 Sep 2019 09:04 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड सिक्किम
- फोटो : social media
बाईचुंग भूटिया ने आई-लीग में प्रतिनिधित्व कर चुके अपने फुटबॉल क्लब यूनाइटेड सिक्किम एफसी को बंद करने का फैसला किया। यह फैसला भूटिया के राज्य की खेल इकाई से जुड़ने के बाद ‘हितों के टकराव’ और ‘जमीनी स्तर के फुटबॉल पर ध्यान देने’ के लिए किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके क्लब की स्थापना 2004 में हुई थी और 15 साल तक अस्तित्व में रहने के बाद यह बंद हो रहा है। इस दौरान इसने 2012-13 सत्र में देश के शीर्ष लीग आई-लीग के दूसरी डिवीजन में खिताब हासिल किया। क्लब ने अपने बयान में कहा, ‘‘हमारे लिए यह काफी मुश्किल फैसला है। हमें यह घोषणा करते हुए काफी पीड़ा हो रही है कि यूनाइटेड सिक्किम फुटबाल क्लब अब अस्तित्व में नहीं रहेगा।’
विज्ञापन