फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Babul Supriyo to create theme song for 2017 fifa world cup

बाबुल सुप्रियो तैयार करेंगे वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग, प्रीतम देंगे संगीत

Thu, 14 Jul 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Babul Supriyo to create theme song for 2017 fifa world cup

भारत में 2017 में होने अंडर-17 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग तैयार करने की जिम्मेदारी जाने माने गायक बाबुल सुप्रियो को सौंपी गई है। सुप्रियो को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सौंपी है।

विज्ञापन


इस सॉन्ग का संगीत जाने माने संगीतकार प्रीतम तैयार करेंगे। सुप्रियो का कहना अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए तैयार थीम सॉन्ग 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा वर्ल्ड कप के चर्चित वाका-वाका गीत से बेहतर भले ही न हो लेकिन उससे कम भी नहीं होगा।
विज्ञापन

 
सुप्रियो फुटबॉल और संगीत के मिजाज को बढ़िया ढंग से समझते हैं और संभवत: इसीलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाबुल सुप्रियो केंद्रीय राज्य भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री है। 45 वर्षीय सुप्रियो हिंदी, बांग्ला और उडिय़ा फिल्मों में बतौर पार्श्व गायक गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप छह शहरों नई दिल्ली, नवी मुंबई, गुवाहाटी, मड़गांव, कोलकाता और कोच्चि में सितंबर-अक्टूबर में होगा। इसमें दुनिया की 24 टीमें शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed