{"_id":"5ee66235d2dbf707f14c3bb2","slug":"atletico-madrid-plays-draw-with-athletic-bilbao","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेनिश लीग: एटलेटिको मैड्रिड ने खेला लगातार तीसरा ड्रॉ, यह 13वां लीग ड्रॉ था","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पेनिश लीग: एटलेटिको मैड्रिड ने खेला लगातार तीसरा ड्रॉ, यह 13वां लीग ड्रॉ था
Sun, 14 Jun 2020 11:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटलेटिको मैड्रिड की मुश्किलें जारी रहीं और उसने स्पेनिश सत्र के सत्र की बहाली में रविवार को अपने फुटबॉल मुकाबले में एथलेटिक बिलबाओ से 1-1 से ड्रॉ खेला। यह स्पेनिश लीग में उसका लगातार तीसरा ड्रॉ है। इससे डिएगो सिमेयोन की टीम छठे स्थान पर है और चैंपियंस लीग स्थान से बाहर है।
विज्ञापन
दर्शकों के बिना खाली सान मामेस स्टेडियम में एथलेटिक बिलबाओ के लिए गोल इकेर मुनिएन ने दागा। इसके बाद डिएगो कोस्टा के गोल से एटलेटिको ने बराबरी हासिल की जिसके लिए यह 13वां लीग ड्रॉ था और उसने पिछले नौ लीग मैचों में केवल दो जीत हासिल की हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण हुए निलंबन के कारण तीन महीने बाद लीग गुरूवार को बहाल हुई है। बार्सिलोना ने मार्लोका को शनिवार को 4-0 से रौंदा था।