{"_id":"650b2934e914f45ba80d5129","slug":"asian-games-2023-do-or-die-match-for-indian-mens-football-team-victory-against-bangladesh-is-necessary-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम के लिए करो या मरो वाला मैच, बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Asian Games: फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम के लिए करो या मरो वाला मैच, बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी
Wed, 20 Sep 2023 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:10 PM IST
सार
बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह टीम भारत को हमेशा कड़ी टक्कर देती आई है। उसे भी अपने पहले मुकाबले में म्यानमार के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन के खिलाफ 1-5 से करारी हार खाने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को बांग्लादेश के सामने होगी। भारत को नॉकआउट में पहुंचनने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। चीन के खिलाफ भारतीय टीम बिना किसी अभ्यास सत्र के उतरी थी। पहले 45 मिनट में भारतीय टीम ने चीन को 1-1 की बराबरी पर रोके रखा, लेकिन अंतिम क्षणोंं में हांगझोऊ पहुंचने के चलते तैयारियों के आभाव में टीम दूसरे हाफ में बिखर गई।
विज्ञापन
चिंगलेनसना हांगझोऊ पहुंचे
बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह टीम भारत को हमेशा कड़ी टक्कर देती आई है। उसे भी अपने पहले मुकाबले में म्यानमार के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बांग्लादेश भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि चिंगलेनसना सिंह हांगझोऊ पहुंच गए हैं। उनके इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। चिंगलेनसना सिंह वीजा नहीं मिलने के चलते टीम के साथ नहीं जा पाए थे। उन्हें एक्सप्रेस वीजा के जरिए भेजा गया है।

महिला फुटबॉल टीम का चीनी ताइपे से सामना
आशालता देवी के नेतृत्व में भारतीय महिला फुटबॉल टीम भी एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसे ग्रुप स्टेज में अपना पहला मैच चीनी ताइपे के खिलाफ खेलना है। यह मैच शाम पांच बजे से खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में चीनी ताइपे के अलावा थाईलैंड है।