फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Asian Football Cup: Chinese Taipei team arrived first for the tournament, India's plane delayed

एशियाई फुटबॉल कप: टूर्नामेंट के लिए सबसे पहले पहुंची चीनी ताइपे टीम, भारत का विमान हुआ विलंब

Thu, 13 Jan 2022 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jan 2022 11:10 PM IST
सार

भारत 1980 के बाद पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा हे और इसके जरिये उसकी नजरें 2023 फीफा विश्व कप में जगह बनाने पर है।

विज्ञापन
Asian Football Cup: Chinese Taipei team arrived first for the tournament, India's plane delayed
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम कोच्चि से निर्धारित उड़ान में विलंब होने के कारण एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) महिला एशियाई कप के लिए बृहस्पतिवार को यहां अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर आशंकाओं के बीच चीनी ताइपे एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल के लिए यहां पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारतीय टीम ब्राजील दौरे के बाद से कोच्चि में अभ्यास शिविर में थी। उसकी उड़ान में विलंब होने से शाम का मीडिया सत्र स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार कर रहे भारत के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा, ‘यह वह क्षण है जिसकी हम पिछले छह महीनों से तैयारी कर रहे हैं। हमने इसके लिए 200 से अधिक सत्र किए हैं, चार देशों में कड़े प्रतिद्वद्वियों के खिलाफ कई मैच खेले हैं, और अब उन सभी चीजों को लागू करने का समय आ गया है जिन पर हम काम कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को ग्रुप ए में ईरान (20 जनवरी), चीनी ताइपे (23 जनवरी) और चीन (26 जनवरी) से खेलना है। पुणे में खेल रही सभी टीमें मुंबई पहुंचेंगी और फिर सड़क मार्ग से पुणे आएंगी। सभी टीमें कड़े बायो बबल में रहेंगी और टूर्नामेंट से जुड़े सभी अधिकारियों और खिलाड़ियों की नियमित कोरोना जांच होगी। 

सूत्र ने कहा , ‘होटल में कार्यरत स्टाफ भी बायो बबल में रहेगा और बबल के बाहर किसी से शारीरिक संपर्क नहीं होगा। टीमों के साथ जुड़े ड्राइवरों के लिए भी यही स्थिति रहेगी। उन्हें भी बबल के भीतर ही रहना होगा।’ 


भारत 1980 के बाद पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा हे और इसके जरिये उसकी नजरें 2023 फीफा विश्व कप में जगह बनाने पर है। टूर्नामेंट के मेजबानों में पुणे के बाहर स्थित बालेवाड़ी खेल परिसर भी है जहां 2008 राष्ट्रमंडल युवा खेल समेत कई बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed