फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Asian Cup Qualifiers: Indian football team look to come back with victory, against Bangladesh tomorrow

एशियाई कप क्वालिफायर्स: ब्लू टाइगर्स की निगाह जीत के साथ वापसी पर, आज बांग्लादेश से मुकाबला 

Sun, 06 Jun 2021 08:12 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
Asian Cup Qualifiers: Indian football team look to come back with victory, against Bangladesh tomorrow
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : पीटीआई

कतर के खिलाफ शानदार जुझारूपन दिखाने के बाद भी 0-1 से पिछड़ने वाली भारतीय फुटबॉल टीम 2022 विश्व कप एवं 2023 एशियाई कप क्वालिफायर्स में बांग्लादेश के खिलाफ अगले मुकाबले से अपने अभियान को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


एशियाई चैंपियन एवं मेजबान कतर ने बृहस्पतिवार रात को 33वें मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी लेकिन भारत ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद अंत तक कोई गोल नहीं करने दिया और खुद को बड़े अंतर की हार से बचा लिया। भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन टीम दो साल के बाद चीन में खेली जाने वाली एशियाई चैंपियनशिप में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है।
विज्ञापन


लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही भारतीय टीम के मध्य पंक्ति के खिलाड़ी ब्रैंडन फर्नांडिस ने कहा कि ‘ब्लू टाइगर्स’ के लिए आगामी मैच बेहद महत्वपूर्ण है। विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम बांग्लादेश से ऊपर है लेकिन रक्षापंक्ति के खिलाड़ी शुभाशीष बोस ने माना कि विरोधी टीम को कमजोर नहीं आंक सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम बांग्लादेश टीम की मजबूती से वाकिफ हैं। वे एक ऐसी टीम हैं जो बहुत अधिक जवाबी हमले करने में विश्वास रखती है और यह बहुत खतरनाक है। भारत और बांग्लादेश के मुकाबले हमेशा रोमांचक और करीबी रहे हैं। बांग्लादेश के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है।’

‘हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और हमें एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि टीम में हमारी खास भूमिकाएं हैं। अगला मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें पहले मैच में मिली लय को बरकरार रखने की जरूरत है। पहला मैच अब बीते कल की बात है।’   - ब्रेंडन फर्नांडिस,भारतीय मिडफील्डर 


105 : फीफा रैंकिंग है भारत की जबकि बांग्लादेश 184वें स्थान पर है 

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से खेला था ड्रॉ  
भारत और बांग्लादेश का यह मैच सात जून को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। बांग्लादेश के कोच जैमी डे ने कहा, ‘मैं अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की। यह पिछड़ने के बाद वापसी करने के टीम के मजबूत रवैये को दर्शाता है ।’ आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व करने वाले बांग्लादेश के कप्तान जमाल भुयान ने कहा कि यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed