फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ashalata Devi Record, will become first Indian female footballer to play 100 international matches

Football: आशालता के नाम दर्ज होगा रिकॉर्ड, 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनेंगी

Wed, 16 Oct 2024 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यहां जारी बयान में कहा, 'मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व मुकाबले में जब उन्होंने पहली बार भारतीय शर्ट पहनी थी, तो बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि आशालता देवी भारतीय महिला फुटबॉल में इस तरह का मुकाम हासिल करेंगी।'

विज्ञापन
Ashalata Devi Record, will become first Indian female footballer to play 100 international matches
आशालता देवी - फोटो : PTI

विस्तार

कप्तान आशालता देवी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के शुरुआती मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन जाएंगी। मणिपुर की 31 साल कि इस खिलाड़ी ने मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व टूर्नामेंट में भारत के लिए पदार्पण किया। तब से इस स्टार डिफेंडर ने एक लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने जारी बयान में कहा, 'मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व मुकाबले में जब उन्होंने पहली बार भारतीय शर्ट पहनी थी, तो बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि आशालता देवी भारतीय महिला फुटबॉल में इस तरह का मुकाम हासिल करेंगी।' आशालता को 2008 में भारत की अंडर-17 टीम के लिए बुलाया गया था जब वह 15 साल की थीं।
विज्ञापन


इम्फाल में जन्मी इस खिलाड़ी ने 13 साल की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया। वह शुरुआत में भारतीय रेलवे फुटबॉल टीम में थी और 2015 में मालदीव के न्यू रेडियंट महिला फुटबॉल क्लब में शामिल हुईं। उन्होंने इसके बाद भारत में इंडियन वुमेन लीग में राइजिंग स्टूडेंट क्लब (कटक), केआरवाईपीएचएसए (इम्फाल), सेतु (मदुरै) और गोकुलम केरल का प्रतिनिधित्व किया। वह फिलहाल ईस्ट बंगाल के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशालता ने यहां पहुंचने के बाद कहा, 'मैं उत्साहित और खुश हूं कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां मैच खेलूंगी। हमारा ध्यान हालांकि सभी मैचों को जीतकर ट्रॉफी को घर वापस ले जाने पर होगा। नेपाल आने का यही मुख्य सपना और मकसद है।' उन्होंने कहा, 'मैं चैंपियनशिप के सभी मैचों का इंतजार कर रही हूं क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमें पिछले सैफ में पहले ही झटका लग चुका है, लेकिन इस बार यह अलग होगा।' भारत 2022 सत्र में खिताब का बचाव करने में विफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed