फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Arsenal looses and Lionel Messi saves Barcelona

मेसी के गोल से बार्सिलोना ने हार का सिलसिला तोड़ा, कप्तान के आत्मघाती गोल से हारा आर्सेनल

Mon, 14 Dec 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Arsenal looses and Lionel Messi saves Barcelona
- फोटो : ट्विटर

दुनिया की दो मशहूर लीग से दो खबरें आईं हैं। एक फैंस का दिल तोड़ देगी तो दूसरी खुश कर देगी। लगातार हार से परेशान बार्सिलोना को जहां जीत का स्वाद मिला तो आर्सेनल ने फिर निराश किया। स्पेनिश लीग फुटबॉल में लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए मेसी ने गोल किया तो कप्तान पियरे-एमरिक ऑबमेयांग के आत्मघाती गोल की वजह से इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल हार गया।

विज्ञापन


लेवांटे को 1-0 से हराया। मेसी ने बाएं पैर से 76वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा, इससे पहले बार्सिलोना को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पहले उसे कैडिज ने हराया और फिर युवेंटस ने चैंपियंस लीग में 3-0 से मात दी। बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा, 'टीमें मेस्सी पर ही फोकस करती है और उसे घेरने के लिये कई खिलाड़ी लगा दिये जाते हैं लेकिन आज उसने अपना दम दिखा दिया।' बार्सिलोना अब नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर है। रीयाल सोशिदाद ने ऐबार से ड्रॉ खेला लेकिन वह शीर्ष पर है। एटलेटिको मैड्रिड तीसरे और विलारीयाल चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन

बर्नले ने के खिलाफ आत्मघाती गोल से हारा आर्सेनल

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही आर्सनल को कप्तान पियरे-एमरिक ऑबमेयांग के आत्मघाती गोल की वजह से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मैच में बर्नले के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सत्र में गोल को सूखे को खत्म करने की कोशिश कर रहे ऑबमेयांग ने मैच के 73वें मिनट में बर्नले के कॉर्नर का बचाव करते समय हेडर से गेद को अपने ही गोल पोस्ट में डाल दिया। घरेलू मैदान पर टीम की यह लगातार चौथी हार है। इस हार के बाद टीम 12 मैचों में महज 13 अंक के साथ तालिका में 15वें स्थान (20 टीमों में) पर है, इससे पहले मैच के 58वें मिनट में आर्सेनल के ग्रेनिस शाका को विरोधी टीम के खिलाड़ी से भिंडने पर लाल कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। एक अन्य मैच में लीसेस्टर ने ब्राइटन को 3-0 से हराया। टीम के लिए जेम्स मैडिसन ने दो जबकि जैमी वार्डी ने एक गोल किया। मौजूदा सत्र में वार्डी का यह 12वां गोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed