फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Arsenal beat Everton in EPL MAN United IN FA Cup quarterfinals with last minute goal

Football: अंतिम क्षणों में गोल से यूनाइटेड FA Cup के क्वार्टर फाइनल में, EPL में आर्सेनल ने एवर्टन को हराया

Thu, 02 Mar 2023 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

डच कोच एरिक टेन हैग की कोचिंग में मैनचेस्टर ने अपने स्वप्निल सफर को जारी रखा है। हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि उसका एक सत्र में चार खिताब जीतने के सपना टूटने वाला है

विज्ञापन
Arsenal beat Everton in EPL MAN United IN FA Cup quarterfinals with last minute goal
मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक सत्र में अपने चार खिताब जीतने की उम्मीदों को कायम रखा है। लीग कप जीतने के बाद यूनाइटेड ने बुधवार की रात एफए कप के प्री क्वार्टर फाइनल में वेस्टहैम को अंतिम क्षणों में किए गए गोलों की मदद से 3-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला फुलहम से होगा।
विज्ञापन


डच कोच एरिक टेन हैग की कोचिंग में मैनचेस्टर ने अपने स्वप्निल सफर को जारी रखा है। हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि उसका एक सत्र में चार खिताब जीतने के सपना टूटने वाला है। खेल के 77वें मिनट तक वेस्टहैम की टीम 1-0 की बढ़त पर थी। बेनहरमा ने अपनी घूमती हुई किक से वेस्टहैम को 54वें मिनट में बढ़त दिलाई थी। हालांकि, ब्राजीली कैसेमीरो ने गोल किया, लेकिन वार ने इसे ऑफसाइड करार दिया। 77वें मिनट में यूनाइटेड की किस्मत खुली। वेस्टहैम के नायेफ एगुआर्ड का हेडर गोल में चला गया। इस आत्मघाती गोल की बदौलत मैनचेस्टर ने 1-1 की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


90वें मिनट में आया विजयी गोल
मुकाबला बराबरी पर छूटता दिखाई दे रहा था, लेकिन 90वें मिनट में एलेजांद्रो गारनाशो ने गोल कर यूनाइटेड को 2-1 की बढ़त दिला दी। स्टापेज समय के पांचवें मिनट में स्थानापन्न फ्रेडरिको ने गोलकर यूनाइटेड की जीत 3-1 से पक्की कर दी। टेन हैग ने जीत केबाद कहा कि टीम ने अंत तक हार नहीं मानने वाली इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया और मुकाबले को अपने पक्ष में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे डिवीजन की ग्रिमस्बी ने प्रथम डिवीजन की साउथंप्टन को हराया
एफए कप के अंतिम-16 के मैच में चतुर्थ डिवीजन की ग्रिमस्बी ने आश्चर्यजनक परिणाम निकालते हुए शीर्ष डिवीजन में शामिल साउथंप्टन को 2-1 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। दोनों गोल गेवन होलोहान ने पेनाल्टी पर किए। 1939 के बाद पहली बार ग्रिमस्बी एफए कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है, जहां उसकी भिड़ंत ब्राइटन से होगी। मैनचेस्टर सिटी अंतिम 8 में बर्नली से होगा। ब्लैकबर्न और शेफील्ड यूनाइटेड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल से तय हो गया है कि एफए कप के सेमीफाइनल में एक टीम दूसरे डिवीजन की होगी।


आर्सेनल ने एवरटन से लिया हार का बदला
आर्सेनल ने एवरटन पर 4-0 की जीत हासिल कर पिछली 0-1 से मिली हार का न सिर्फ बदला ले लिया बल्कि ईपीएल में अपने शीर्ष स्थान को पांच अंकों की बढ़त के साथ मजबूत कर लिया। आर्सेनल के लिए गैब्रिएल माटिनेल्ली ने दो, बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड ने एक-एक गोल किया। वहीं ईपीएल में लिवरपूल ने वॉल्वरहैंप्टन के खिलाफ मिली 0-3 की हार का बदला लेते हुए उसे 2-0 से परास्त किया। लिवरपूल केलिए वर्जिल वान डिक और मोहम्मद सालेह ने दूसरे हॉफ में गोल किए। इस जीत के साथ लिवरपूल चैंपियंस लीग के क्वालिफाई करने की दौड़ में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed