{"_id":"5d17980d8ebc3e3c844e617f","slug":"argentina-vs-venezuela-by-2-0-to-reach-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपा अमेरिका: मेसी की अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, वेनेजुएला को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोपा अमेरिका: मेसी की अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, वेनेजुएला को 2-0 से हराया
Sat, 29 Jun 2019 10:25 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:25 PM IST
सार
-34वीं बार अंतिम चार में पहुंची अर्जेंटीनी टीम 14 बार जीत चुकी है खिताब
-04 साल बाद अर्जेंटीना और ब्राजील कोपा अमेरिका में टकराएंगे। इससे पहले 2007 में फाइनल में खेले थे जहां ब्राजील ने अर्जेंटीना को 3-0 से रौंदा था
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाउतारो मार्टिनेज और जियोवानी लो सेल्सो के गोल के दम पर लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीतने का 26 साल का इंतजार कर रहे अर्जेंटीना का सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी ब्राजील से होगा।
विज्ञापन
मार्टिनेज ने पैर के बीच से शानदार बैक फ्लिक कर खेल के दसवें मिनट में ही अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। स्थानापन्न खिलाड़ी सेल्सो ने 74वें मिनट में वेनेजुएला के गोलकीपर डब्ल्यू फारिनेज की गलती का फायदा उठाकर टीम की बढ़त दोगुना की। सर्गियो अगुएरो दोनों गोल करने में मददगार रहे।
विज्ञापन
चिली ने पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिाया को 5-4 से हराया
एलेक्स सांचेज के दम पर दो बार की लगातार चैंपियन चिली ने पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 5-4 से हराकर 22 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के शुरुआत से ही चिली का दबदबा था और टीम ने दो बार बढ़त भी कायम कर ली था लेकिन वीएआर की मदद के बाद दोनों गोल खारिज कर दिए गए। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन