{"_id":"5f8102a58ebc3e9bff7e1119","slug":"argentina-s-victory-over-ecuador-due-to-messi-uruguay-also-won-with-suarez-help-in-world-cup-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी की मदद से अर्जेंटीना की इक्वाडोर पर जीत, विश्व कप क्वालिफायर में सुआरेज की मदद से उरुग्वे भी जीता ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी की मदद से अर्जेंटीना की इक्वाडोर पर जीत, विश्व कप क्वालिफायर में सुआरेज की मदद से उरुग्वे भी जीता
Sat, 10 Oct 2020 06:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
lionel messi
अर्जेटीना और उरुग्वे ने दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर पहले दौर के मुकाबले जीत लिए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण ये मैच खाली स्टेडियम में खेले गए। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी और उरुग्वे के लिए लुईस सुआरेज ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को मेसी के एकमात्र गोल के दम पर हराया। वहीं चिली के खिलाफ मोंटेवीडियो में सुआरेज ने उरुग्वे के लिए पहला गोल किया। उरुग्वे ने यह मैच 2-1 से जीता। पराग्वे को पेरू ने 2-2 से ड्रॉ पर रोका।
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिकी क्वालिफायर पहले दौर के बाकी मुकाबले शुक्रवार को पूरे होंगे। ब्राजील को बोलिविया के खिलाफ नेमार के बिना उतरना होगा। वहीं कोलंबिया का सामना वेनेजुएला से होगा। अगले विश्व कप में दक्षिण अमेरिका की चार टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि पांचवीं टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ क्वालिफिकेशन से जा सकती है। क्वालीफिकेशन मार्च 2022 में खत्म होंगे।
विज्ञापन