फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina's Olympic Football Team Robbed At Mexico Hotel

रियो ओलंपिक के लिए निकली पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम का सामान होटल से चोरी

Sat, 30 Jul 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
Argentina's Olympic Football Team Robbed At Mexico Hotel
रियो ओलंपिक - फोटो : getty

रियो ओलंपिक के लिए तैयारियों में जुटी टीम एक तरफ अभ्यास मैच में खेल रही थी तो चोर होटल में उनके सामान चोरी करने में लगे थे। जिस टीम के सामान चोरी हुए हैं वो कोई छोटी टीम भी नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने शिकायत दर्ज कराई है कि मैक्सिको में उनके खिलाड़ी जिस होटल में ठहरे थे वहां से उनके नकद और इलेक्ट्रानिक्स सामान चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन


अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) के उपाध्यक्ष क्लाडियो तापिया ने कहा कि चोरों ने उनके होटल मे उस समय चोरी की जब अर्जेंटीनाई फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को मैक्सिको के साथ प्यूबेला में मैच खेल रही थी। मैक्सिको और अर्जेंटीना के बीच यह मैच गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले हफ्ते से शुरू हो रहे रियो ओलंपिक में उतरने से पहले दोनों टीमों का यह अंतिम अभ्यास मैच था। तापिया ने कहा कि जब हम रात 11:40 बजे होटल में वापस लौटे तो हमें ऐहसास हुआ कि हमारे कमरों में चोरी हुई है और सामान चोरी कर लिए गए हैं। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि कितना पैसा चोरी गया है।

4 बार ओलंपिक गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम 2 बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा वह 2 बार वर्ल्ड चैंपियन (1978 और 1986) भी रही है।  वह इस बार स्वर्ण की प्रवल दावेदार भी है।

अधिकारी ने मुआवजा नहीं मिलने तक होटल नहीं छोड़ने की दी थी धमकी

Argentina's Olympic Football Team Robbed At Mexico Hotel
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम

बाद में मैक्सिको फुटबॉल संघ ने शुक्रवार की देर रात जारी एक बयान में कहा कि हमारे और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के बीच एक करार किया गया है जिसके तहत होटल (कैमियो रीयल होटल) जिसमें टीम ठहरी हुई थी और एक इंश्योरेंस कंपनी इस पूरे नुकसान की भरपाई करेगी।

इससे पहले तापिया ने कई बयानों में कहा था कि जिस तरह से पूरे मामले को लिया गया उसमें टीम को सम्मान देने में कमी रही। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी थी कि टीम तब तक होटल नहीं छोड़ेगी जब तक टीम को हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन नहीं दिया जाता।

अर्जेंटीना 2 बार की ओलंपिक चैंपियन टीम है। उसने 2004 और 2008 में लगातार 2 बार स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed