फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina defeated chile in copa america for 3rd position lionel messi gets red card

कोपा अमेरिका: मेसी को 14 साल बाद रेड कार्ड, चिल्ली को हराकर तीसरे स्थान पर रहा अर्जेंटीना

Sun, 07 Jul 2019 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Argentina defeated chile in copa america for 3rd position lionel messi gets red card
messi

लियोनल मेसी ने चिली के खिलाफ कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के मुकाबले के दौरान कड़े फैसले में लाल कार्ड दिखाकर बाहर करने के बाद टूर्नामेंट में ‘भ्रष्टाचार और रेफरी’ को खूब लताड़ लगाई। मेसी के करिअर में यह दूसरा मौका है जब उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। इससे पहले 14 साल पहले 2005 में उन्हें उन्हें कार्ड दिखाया गया था। बार्सिलोना से खेलते हुए उन्हें कभी रेड कार्ड नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन


मैच के दौरान पहले हाफ के 37वें मिनट में पांच बार के बेलोन डिओर विजेता मेसी और चिली के कप्तान गैरी मेडेल को गोललाइन के समीप उलझने के लिए लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। इस घटना के टेलीविजन रीप्ले में हालांकि दिखा कि मेसी की ज्यादा गलती नहीं थी। मेसी ने कहा, ‘भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबॉल का लुत्फ उठाने से रोक रहे हैं और इसे कुछ हद तक बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेडेल हमेशा हद तक पहुंच जाता है लेकिन किसी को भी लाल कार्ड नहीं दिखाया जाना चाहिए था। वह (रेफरी) वीएआर की सहायता ले सकता था।’ इस घटना के लिए संभवत: सिर्फ चिली के कप्तान को पीला कार्ड दिखाया जाना था, लेकिन पराग्वे के रेफरी मारियो डियाज डि वेवार ने दोनों कप्तान को लाल कार्ड दिखा दिया। ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की 0-2 से हार के दौरान रेफरी से मेसी पहले ही नाराज थे। उन्होंने दावा किया था कि दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था कोनमेबोल मेजबान टीम का पक्ष ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिल्ली को हराकर तीसरे स्थान पर रहा अर्जेंटीना

Argentina defeated chile in copa america for 3rd position lionel messi gets red card
अर्जेटीना

पहले हाफ में किए गए दो गोल के दम पर अर्जेंटीना ने पिछले दो बार के चैंपियन चिली को 2-1 से शिकस्त देकर कोपा अमेरिका कप में तीसरा स्थान किया। अर्जेंटीना के लिए सर्जियो एगुएरो ने 12वें और पाउलो डाइबाला ने 22वें मिनट में गोल किए। चिली के लिए एकमात्र गोल अर्टुरो विडाल ने खेल के 59वें मिनट में पेनाल्टी पर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed