{"_id":"e15ff49d925cab3ca3da90fb10a8e63a","slug":"america-beat-azarbejan-in-friendly-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच में अमेरिका जीता, कोरिया हारा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच में अमेरिका जीता, कोरिया हारा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने ब्राजील में खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों की शानदार शुरुआत करते हुए अमेरिका, फ्रांस और जापान ने अपने-अपने अभ्यास मैच जीत लिए हैं।
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को में खेले गए मैत्री मैच में अमेरिका ने अजरबैजान को 2-0 से पराजित किया जबकि फ्रांस ने नार्वे को 4-0 से मात दी। जापान ने साइप्रस को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
जबकि अफ्रीकी टीम ट्यूनिशिया ने एशियाई चुनौती कोरिया को हरा दिया। ट्यूनिशिया ने यह मैच 1-0 से जीता।
डेनमार्क और स्वीडन के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल कर पाने में नाकाम रही लेकिन इंजरी टाइम में तीसरे मिनट में डेनमार्क के डेनिएल एगर ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
हालांकि नाइजीरिया और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। मैच 2-2 पर खत्म हुआ।
मैक्सिको ने इजराइल को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। मैक्सिको के लिए पहला गोल मिगुएल लायेन पहले हाफ में 43वें मिनट में दागा। इसके बाद 62वें मिनट में भी मिगुएल लायेन ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दिया। तीसरा गोल 85वें मिनट में मार्के फेबिएन ने किया।