{"_id":"5cdaefadbdec22073964ef1d","slug":"all-womens-referee-to-lead-afc-mens-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के एएफसी कप में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, महिलाएं बनेंगी रेफरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पुरुषों के एएफसी कप में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, महिलाएं बनेंगी रेफरी
Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
महिला रेफरी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों के एएफसी कप में पहली बार सभी रेफरी महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की। जापान की रेफरी योशिमी यामाशिता और सहायक माकोतो बोजोनो और नाओमी तेशिरोगी म्यांमार के यांगून यूनाईटेड और कंबोडिया के नगा वर्ल्ड के बीच बुधवार को थुवुना स्टेडियम में होने वाले एएफसी कप मैच में अपनी सेवाएं देंगी।
एएफसी ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब तीन महिला रेफरी एशियाई फुटबॉल परिसंघ के क्लब मैच में अपनी सेवाएं देंगी।
एशियाई रेफरिंग के लिए यह नई उपलब्धि होगी। इससे पहले 2014 में एएफसी कप में महिलाओं ने सिर्फ सहायक रेफरी के रूप में सेवाएं दी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया की सारा हो और एलिसन फ्लिन शामिल थीं।
विज्ञापन