फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   alex_Ferguson_Book_David_Beckham

फर्गुसन ने लिखी किताब, कई सितारों के राज खोले

Wed, 23 Oct 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
alex_Ferguson_Book_David_Beckham

फुटबॉल जगत के सबसे सफल कोचों में शुमार एलेक्स फर्गुसन ने कई सितारे खिलाड़ियों के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया है।

विज्ञापन


लंदन में मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर एलेक्स फर्गुसन ने मंगलवार को अपनी आत्मकथा जारी की जिसमें उन्होंने डेविड बेखम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रॉय कीन और वायने रूनी जैसे स्टार खिलाड़ियों के संग अपने संबंधों का खुलासा किया है।

फर्गुसन ने लिखा है कि ओल्ड ट्रेफर्ड के साथ अपने करियर के आखिरी दिनों में उपलब्धि मिलने के बाद बेखम काफी जुनूनी हो गए थे।

साथ ही उन्होंने अपने दावे को एक बार फिर दोहराया कि रूनी को आखिरी सीजन के अंत में क्लब छोड़ने को कहा गया था।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लंबे समय तक कप्तान रहे कीन को कुछ युवा खिलाड़ियों द्वारा एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में आलोचना करने के बाद कप्तानी से हटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


उन्होंने इसके अलावा खुलासा किया है कि 1999 और 2001 में उनसे इंग्लैंड टीम का मैनेजर बनने की पेशकश की गई थी। 71 वर्षीय फर्गुसन ने रिकॉर्ड 26 साल तक यूनाइटेड का मैनेजर रहने के बाद इस साल मई में इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में यूनाइटेड ने 13 प्रीमियर लीग, दो चैंपियंस लीग और पांच एफए कप के अलावा कई खिताब जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed