{"_id":"642da65ac88a96747608d015","slug":"al-nassr-et-al-adalah-by-5-0-in-saudi-arabia-league-ronaldo-scored-two-goals-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia League: अल नस्र ने अल अदालाह को 5-0 से हराया, रोनाल्डो ने दागे दो गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Saudi Arabia League: अल नस्र ने अल अदालाह को 5-0 से हराया, रोनाल्डो ने दागे दो गोल
Wed, 05 Apr 2023 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:18 PM IST
सार
रोनाल्डो ने इस मैच में दो गोल कर अपनी टीम को 5-0 से जीत दिलाई। इसके साथ ही सऊदी अरब लीग में उनके कुल गोल की संख्या 11 हो चुकी है।
विज्ञापन
रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वालिफायर में पुर्तगाल के लिए दो मैचों में चार गोल करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर रंग में दिखने लगे हैं। उन्होंने सऊदी अरब के क्लब अल नासेर के लिए दो गोल किए। अब लीग के नौ मैचों में उनके गोलों की संख्या 11 हो गई है। रोनाल्डो और ब्राजीली स्ट्राइकर एंडरसन तालिस्का के दो-दो गोल की बदौलत अल नासेर ने अल अदालाह को 5-0 से पराजित किया। इस जीत के बावजूद अल नासेर 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह 53 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान पर चल रहे अल एतिहाद से एक अंक पीछे है।
दूसरे हॉफ के गोल ने पुराने दिनों की याद दिलाई
रोनाल्डो ने पहले हॉफ में ही पेनाल्टी के जरिए गोल किया। इसके बाद उन्होंने 66वें मिनट में बॉक्स के बाएं कोने से बाएं पैर से जोरदार किक लगाकर शानदार गोल कर अपने पुराने दिनों की याद दिलाई। रोनाल्डो का अल नासेर के साथ जनवरी, 2025 तक 179 करोड़ रुपये का करार हुआ है।
साथी तालिस्का ने किए हैं ज्यादा गोल
रोनाल्डो अभी लीग में ब्राजील के तालिस्का की छाया से नहीं निकल पाए हैं। उन्होंने अब तक 16 गोल किए हैं और वह लीग में संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फॉरवर्ड और अल हिलाल के लिए खेल रहे ओडियन इघालो ने भी 16 गोल किए हैं।