फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF suspends Minerva Punjab FC owner Ranjit Bajaj

नस्लीय टिप्पणी करने पर मिनर्वा के मालिक एक साल के लिए निलंबित

Tue, 15 May 2018 01:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
AIFF suspends Minerva Punjab FC owner Ranjit Bajaj
रंजीत बजाज

आई-लीग चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी के मालिक रंजीत बजाज को सभी तरह की फुटबॉल गतिविधियों से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने यह कार्रवाई उन्हें रेफरी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी का दोषी पाते हुए की है। एआईएफएफ की अनुशासनात्मक सीमित ने सोमवार को कहा कि बजाज ने एक साल में चौथी बार नियम तोड़े हैं। 
विज्ञापन


पिछला मामला जेएनएल स्टेडियम शिलांग में 12 मई को अंडर-18 यूथ लीग के प्लेऑफ मैच में आईजोए एफसी के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के दौरान का है। समिति के अनुसार बजाज ने रेफरी पिनस्केमहेम मिथोह के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के साथ ही उनसे दुर्व्यवहार भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा कि वह बजाज को गंभीर उल्लंघनों का दोषी मानती है और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाती है। साथ ही दस लाख रुपये का जुर्माना भी। इस दौरान वह किसी भी एआईएफएफ की किसी भी फुटबॉल गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते, जिसमें टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में प्रवेश पर रोक भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed