{"_id":"ac43195b9fd38c286d307ebd08bb5c8b","slug":"aiff-postpones-new-football-league-duo-to-oppose","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल लीग को रेड कार्ड, अगले साल तक टली","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल लीग को रेड कार्ड, अगले साल तक टली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की तर्ज पर अगले साल से शुरू होने वाली इंडियन फुटबॉल लीग को भारी विरोध के बाद टालना पड़ गया है।
विज्ञापन
इस लुभावनी फुटबॉल लीग में कई अंतरराष्ट्रीय सितारों की भाग लेने की संभावना थी, लेकिन घरेलू क्लबों के भारी विरोध के कारण इसे अगले साल सितंबर तक टालना पड़ गया।
अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) ने देश में अगले साल जनवरी से मार्च तक फ्रेंचाइजी आधारित नए फुटबॉल लीग को आयोजित कराने की योजना बनाई थी।
एआईएफएफ के इस लुभावनी लीग में रिलायंस और आईएमजी जैसी प्रतिष्ठित ग्रुप भी शामिल थी।
कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लेकर कराने वाले नए फुटबॉल लीग को स्थानीय क्लबों के भारी विरोध और आई लीग के साथ टकराव के बाद सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
संघ से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, "कई अहम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए तथा नेशनल लीग (आई लीग) के कार्यक्रम के साथ टकराव और घरेलू क्लबों के विरोध जताने के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को अगले वर्ष सितंबर से नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।"
विज्ञापन
कोलकाता स्थित एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार संभावित फ्रेंचाइजी मालिकों ने एआईएफएफ से मिलकर कहा था कि उनके पास फिलहाल इस तरह की लीग के लिए तैयारी करने का समय नहीं है।
मैनचेस्टर युनाइटेड, आर्सेनल, चेल्सी जैसे दिग्गज क्लबों के सुपरस्टार फुटबॉलर थिएरी हेनरी, वाइट यार्की, फ्रेडरिक जंगबर्ग, रॉबर्ट पियर्स, लुइस साहा और हेनॉन क्रेस्पो के भारत की सरजमीं पर खेलने की संभावना थी।
सुपर लीग के लिए टीमों का निर्णय फिलहाल नहीं हुआ है जिसमें नौ विदेशी खिलाड़ी और 13 देशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में शहर आधारित आठ टीमों का चयन किया जाना है।
हालांकि घरेलू क्लबों ने आई लीग के अपने खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए रिलीज करने से इनकार कर दिया जिसके कारण प्रस्तावित लीग को टालना पड़ है।