अंडर-17 महिला विश्व कप की नई तारीखों के लिए चल रही है चर्चा, प्रफुल्ल पटेल ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अंडर -17 महिला विश्व कप की नई तारीखों को अंतिम रूप देने के साथ ही भाग लेने वाले खिलाड़ियों की मूल आयु मानदंड को बनाए रखने के लिए फीफा के साथ चर्चा कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत में नवंबर में होना था जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है।
We are also in discussions with #FIFA to keep the age criteria of U-17 Women's World Cup the same as originally planned, so that all the players who have been working very hard to prepare for the tournament,do not miss an opportunity to play due to the postponement.#U17WWC
— Praful Patel (@praful_patel) April 10, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि हम अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए एक नई और जल्द से जल्द संभावित तारीख तय करने के लिए फीफा के साथ काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) और फीफा नई तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। हम उम्र के मानदंड को मूल रूप से रखने के लिए भी फीफा के साथ चर्चा कर रहे हैं ताकि जिन खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए मेहनत की है, वे खेलने के मौके से ना चूकें।’