फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF decided to postponed Hero I league for next six weeks due to rise of Covid19 cases

Hero I League: भारतीय फुटबॉल लीग में हुआ कोरोना विस्फोट, AIFF ने अगले छह हफ्ते के लिए स्थगित किया टूर्नामेंट

Mon, 03 Jan 2022 07:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

  • जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में किया जा रहा था फुटबॉल लीग का आयोजन 
  • खिलाड़ियों सहित 45 लोग अब तक हो चुके हैं संक्रमित 
  • 26 दिसंबर को शुरू हुई थी लीग, 6 मैचों बाद 29 को एक हफ्ते के लिए कर दिया था निलंबित 
  • 13 टीमें ले रही हैं भाग

विज्ञापन
AIFF decided to postponed Hero I league for next six weeks due to rise of Covid19 cases
हीरो आई-लीग - फोटो : twitter@ILeagueOfficial

विस्तार

देश की शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक हीरो आई लीग कोविड-19 की चपेट में आ गई है जिसकी वजह से मौजूदा सीजन को अगले छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। लीग से जुड़े खिलाड़ियों और स्टाफ की नई जांच में कोरोना के मामले बढ़कर 45 हो गए हैं, जिसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई और इसमें इसे स्थगित करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन


एआईएफएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लीग को अगले छह हफ्ते के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है। चार हफ्ते बाद यानी अगले महीने स्थिति का आंकलन किया जाएगा और इसके बाद आगे इसपर कोई भी फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन

 


एआईएफएफ स्पोर्ट्स मेडिकल कमेटी के सदस्य डॉ हर्ष महाजन ने क्लबों को सूचित किया कि पूरे देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए नए कोविड प्रतिबंध और खिलाड़ियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा से समझौता नहीं करने वाली एआईएफएफ की सोच का पालन करते हुए आई-लीग 2021-22 को कम से कम 6 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

सभी टीमों की 5 जनवरी को फिर से कोविड-19 की जांच होगी इसलिए बायो बबल का प्रोटोकॉल 7 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद टीमें अपने-अपने घरों को जा सकती हैं। होटलों में जिन खिलाड़ियों और अधिकारियों  पॉजिटिव आई है वह आईसोलेशन में रहेंगे और कोलकाता में निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार उनका इलाज किया जाएगा। बाद में नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी जाने की अनुमति होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed