{"_id":"5cc33a21bdec221456013f5b","slug":"aiff-appoints-romanian-doru-isac-as-technical-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानिया के दोरू इसाक एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक चुने गये","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोमानिया के दोरू इसाक एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक चुने गये
Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
डोरू इसाक
- फोटो : file
रोमानिया के दोरू इसाक को तीन साल के लिये अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का तकनीकी निदेशक चुना गया।
विज्ञापन
तकनीकी समिति के अध्यक्ष श्याम थापा ने इसकी जानकारी दी। थापा की अध्यक्षता वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने तीन उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया था और 56 साल के इसाक इसमें से एक थे।
तकनीकी समिति ने अंतिम फैसले के लिए अपनी सिफारिशें कार्यकारी समिति को भेजी थी। तकनीकी समिति ने जिन दो उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया था, उनमें दो अन्य जार्जिया के गाईयोज दार्साद्जे और पुर्तगाल के जोर्गे कास्टेलो थे।
विज्ञापन
तकनीकी निदेशक का पद 2017 में आस्ट्रेलिया के स्कॉट ओडोनेल के जाने के बाद खाली पड़ा था।