फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   african nation will not qualify in second round for the first time in 36 years

36 साल में पहली बार अफ्रीका की सभी टीमें पहले ही दौर में हुईं बाहर

Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
african nation will not qualify in second round for the first time in 36 years
सेनेगल फुटबॉल टीम

सेनेगल का फेयर प्ले नियम से बाहर होना विश्व कप में ऐतिहासिक रहा। 36 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि अफ्रीका की कोई टीम दूसरे दौर में पहुंचने में असफल रही। 1982 में जब ऐसा हुआ था तब उसे इतना आश्चर्यजनक ढंग से नहीं देखा गया था। 

विज्ञापन


इस विश्व कप में अफ्रीकी सितारे मोहम्मद सालाह और सैडियो माने नहीं चल पाए। अफ्रीका की पांच टीमों ने क्वालिफाई किया था, लेकिन उनके अगले दौर में न पहुंचना अफ्रीकी महाद्वीप के लिए बड़ा झटका रहा। 1982 में अफ्रीका का प्रदर्शन कुछ मायनों में रूस में हो रहे इस विश्व कप से बेहतर था। 
विज्ञापन


कैमरून की टीम ने बाद में चैंपियन बनी इटली की टीम को हराया था और अल्जीरिया की टीम इस वजह से बाहर हो गई कि पश्चिम जर्मनी और आस्ट्रिया के बीच नतीजा पश्चिम जर्मनी के पक्ष में रहा था, जिसकी दर्शकों ने बड़ी आलोचना की थी। यह मैच डिस्ग्रेस ऑफ गिजोन के नाम से बदनाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीका ने एक कदम पीछे बढ़ाया 

आइवरी कोस्ट के लिए तीन विश्व कप खेल चुके डिडियर ड्रोग्बा ने कहा कि अफ्रीका इस विश्व कप में एक कदम पीछे आ गया है। एक दिन अफ्रीका विश्व कप जीतने में भी सफल होगा, लेकिन हमें फिर से सोचने की जरूरत है कि इन बड़े टूर्नामेंटों में हम किस तरह का रवैया अपनाएं। ड्रोग्बा ने कहा कि बेहतर ढांचे और योजना बनाने की जरूरत है। हमें यूरोपियन टीमों से कड़ी टक्कर लेने को तैयार होना होगा। 

 
तीन टीमें दूसरे मैच में बाहर 

रूस में चल रहे विश्व कप में अफ्रीका की तीन टीमें मिस्र, मोरक्को और ट्यूनीशिया तो अपने तीसरे ग्रुप मैच से पहले ही बाहर हो गई थीं। नाइजीरिया को अर्जेंटीना के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सेनेगल की टीम ज्यादा पीले कार्ड देखने के कारण फेयरप्ले नियम के चलते बाहर हो गई।

03: जीत मिली ग्रुप दौर के 15 मैचों में पांच अफ्रीकी टीमों ने केवल तीन जीत हासिल की। इनमें से एक जीत तो तब थी जब नतीजा अप्रासंगिक था। 

05: अफ्रीकी टीमें क्वालिफाई करने में सफल रही थी इस विश्व कप में 

अफ्रीकी टीमें कब-कब पहुंची अंतिम-8 में 

1990 : कैमरून 

2002 : सेनेगल 

2010: घाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed