फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AFC Women's Asian Cup: India will compete with Chinese Taipei in do or die Match

AFC Women's Asian Cup: एएफसी महिला एशियाई कप में भारत की टक्कर चीनी ताइपे से, भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

Sun, 23 Jan 2022 09:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 09:29 AM IST
सार

इस मैच में जीत भारत को 12 देशों के टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में लगभग पहुंचा देगी जो 1979 के बाद दूसरी बार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन
AFC Women's Asian Cup: India will compete with Chinese Taipei in do or die Match
एएफसी महिला एशियाई कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजबान भारत को एएफसी महिला एशियाई कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में चीनी ताइपे की टीम के खिलाफ रविवार को यहां अपनी ‘फिनिशिंग’ में और अधिक प्रभावी होने की जरूरत होगी। भारतीय महिला टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग की ईरानी टीम ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया था जबकि चीनी ताइपे को आठ बार की चैंपियन चीन ने 4-0 से रौंदा था। 
विज्ञापन


फीफा विश्व कप प्लेऑफ स्थान दांव पर लगा है और भारतीय टीम अपने मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के ‘वास्तविक लक्ष्य’ को हासिल करने की कोशिश कर रही है जिसके लिए उन्हें हर हाल में अगला मैच जीतना होगा क्योंकि घरेलू टीम को ग्रुप ए का अंतिम लीग मुकाबला मजबूत चीन के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन


इस मैच में जीत भारत को 12 देशों के टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में लगभग पहुंचा देगी जो 1979 के बाद दूसरी बार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। शीर्ष टीमों के अलावा तीनों ग्रुप में से तीसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमें भी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed