फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AFC Women's Asian Cup: 12 players of Team India corona infected before the match against Chinese Taipei, team out of tournament

AFC Women's Asian Cup: एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर हुई भारतीय टीम, एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने दी जानकारी

Mon, 24 Jan 2022 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jan 2022 12:21 PM IST
सार

चीनी ताइपे की टीम मैदान पर वार्म-अप कर रही थी लेकिन भारतीय टीम का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। भारत को बुधवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच चीन के खिलाफ खेलना था लेकिन इसके भी होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
AFC Women's Asian Cup: 12 players of Team India corona infected before the match against Chinese Taipei, team out of tournament
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को रविवार को एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा। टीम की 12 खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद चीनी ताइपे के खिलाफ ग्रुप ए मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ही रद्द करना पड़ा। कोविड मामलों के आलवा दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो गईं थीं। भारत जरूरी न्यूनतम 13 खिलाड़ियों के नाम देने में विफल रहा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है और भारत के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

चीनी ताइपे की टीम मैदान पर वार्म-अप कर रही थी लेकिन भारतीय टीम का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। भारत को बुधवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच चीन के खिलाफ खेलना था लेकिन इसके भी होने की संभावना नहीं है। टीम के पास शुरुआती एकादश उतारने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी नहीं हैं। नाकआउट 30 जनवरी से शुरू होंगे जिससे टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए कार्यक्रम में फेरबदल करना असंभव हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए टूर्नामेंट का अनुच्छेद 4.1 का नियम लागू होगा जो स्पष्ट करता है कि अगर टीम एक मैच के लिए एकत्र नहीं हो पाती है तो इसका मतलब होगा कि ‘उसने संबंधित टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।’ 

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा,‘हम उतने ही निराश हैं जितना शायद पूरा देश इस समय इस अवांछित स्थिति के पैदा होने से होगा। हालांकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है। किसी भी परिस्थितियों में इससे समझौता नहीं किया जा सकता। मैं सभी संक्रमित खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के जल्द से जल्द पूर्ण रूप से ठीक होने की कामना करता हूं। एआईएफएफ और एएफसी उनका पूरा समर्थन करेगा।’ 

शुआंग की हैट्रिक से चीन ने ईरान को 7-0 से रौंदा
मुंबई। बर्थडे गर्ल वांग शुआंग की हैट्रिक के दम पर आठ बार के रिकॉर्ड चैंपियन चीन ने ग्रुप ए में ईरान को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।  अपना 27वां जन्मदिन मना रही वांग शुआंग (28वें, 49वें, 82वें मिनट) के अलावा वांग शनशन (55वें, 59वें मिनट) ने दो और शिआओ यूयी (43वें मिनट) व तांग जिआलि (77वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। 


चीन ने पहले मैच में चीनी ताइपे को 4-0 से हराया था। भारत के खिलाफ शानदार गोलकीपिंग से कई बचाव करने वाली जोहरेह कौदेई ने शुरुआती मिनटों में चीनी खिलाड़ियों के कई आक्रमण को नाकाम किया। लेकिन शुआंग ने 28वें मिनट में टीम के लिए पहला गोलकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। कप्तान झांग शिन ने मौका बनाकर गेंद शिआओ यूयी को दी जिन्होंने मध्यांतर से पहले स्कोर को 2-0 कर दिया। 

मध्यांतर के बाद 49वें मिनट के खेल के दौरान शुआंग ने पेनाल्टी को गोल में बदल की टीम की बढ़त और मजबूत कर दी। चीन ने 1986 से 1999 तक रिकॉर्ड सात बार इस खिताब को जीता है। टीम ने हालांकि 2006 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed