{"_id":"61ffef647a01133df5517b18","slug":"afc-women-asian-cup-china-defeated-south-korea-to-claim-their-9th-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFC Womens Asian Cup: चीन ने रोमांचक मुकाबले में कोरिया को हराया, 16 साल बाद रिकॉर्ड नौवीं बार बनी चैंपियन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
AFC Womens Asian Cup: चीन ने रोमांचक मुकाबले में कोरिया को हराया, 16 साल बाद रिकॉर्ड नौवीं बार बनी चैंपियन
Sun, 06 Feb 2022 09:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:25 PM IST
सार
चीन ने कोरियाई फुटबॉल टीम को नाटकीय अंदाज में हराते हुए एएफसी महिला एशियाई कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आठ बार की चैंपियन चीन ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और 16 साल बाद एक बार फिर से खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
एएफसी महिला एशियाई कप
- फोटो : twitter@afcasiancup
विस्तार
चीन ने कोरियाई फुटबॉल टीम को नाटकीय अंदाज में हराते हुए एएफसी महिला एशियाई कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आठ बार की चैंपियन चीन ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और 16 साल बाद एक बार फिर से खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
चीन की मैच में हाफ टाइम तक 0-2 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद पूर्व चैंपियन ने जोरदार वापसी की और 3-2 से मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड नौवीं बार ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
कोरिया की तरफ से सबसे पहले चो यूरी ने 27वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद जी सो-यून ने दूसरा गोल दागकर कोरिया को मजबूत बढ़त दिला दी। हालाँकि इसके बाद चीन ने जोरदार वापसी की और सबसे पहले तांग जियालि ने 68वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। चार मिनट बाद ही झांग लिनयान ने 72वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को बराबरी पर खड़ा किया। इसके बाद अतिरिक्त समय में 93वें मिनट में तीसरा गोल कर चीन ने विजयी बढ़त ले ली।
विज्ञापन
इससे पहले चीन ने सेमीफाइनल में जापान को एक रोमांचक मैच में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया था।