फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   86 year old real madrid legend Stefano to marry 36-year-old lady

86 की उम्र में 36 साल की महिला से विवाह करेंगे स्टेफनो

Wed, 08 May 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
86 year old real madrid legend Stefano to marry 36-year-old lady

कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। और शादी करने की भी कोई उम्र नहीं होती। जीवन के अंतिम पड़ाव पर विवाह करने वालों की फेहरिस्त में एक और हस्ती शामिल होने जा रही है।

विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं रियल मैड्रिड के महान फुटबालर अल्फ्रेडो

डी स्टेफनो की जो 86 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं और वह भी अपने से लगभग 50 साल से कम उम्र की प्रेमिका से।


अपने समय बेहतरीन स्ट्राइकरों में शुमार किए जाने वाले स्टेफनो इस महीने के अंदर कोस्टा रिका की खूबसूरत महिला गिना गोंजालेज के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
विज्ञापन


अपनी शादी के बारे में घोषणा करते हुए स्टेफनो ने बताया कि मैं गिना से प्यार करता हूं
और जल्द ही उससे शादी करने जा रहा हूं। मैं 86 साल का हूं लेकिन मेरा दिल युवा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गिना ने उनकी किताब लिखने के दौरान उनकी खासी सहायता भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 साल पूर्व स्टेफनो को दिल का दौरा पड़ चुका है। और वह कभी-कभार व्हीलचेयर का भी प्रयोग करते हैं।

एक जमाने में गोल करने में माहिर स्टेफनो का कहना है कि वह इस बारे में आश्वस्त नहीं हैं कि शादी करने के फैसले से उनके बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होगी।

1926 में जन्मे स्टेफनो को रियल मै़ड्रिड में उनके खेल के लिए जाना जाता है। उनकी नायाब खेल की वजह से रियल मैड्रिड लगातार पांच बार यूरोपियन क्लब फाइनल्स का खिताब जीतने में कामयाब रहा था। वह स्पेन में रहते हैं और रियल मैड्रिड के हॉनरेरी प्रेसिडेंट हैं।

अर्जेंटीना के स्टेफनो को आल टाइम दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed