फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   5 reasons why underdog France can be fifa world cup 2018 winners

फ्रांस की टीम इन 5 कारणों से बन सकती है फीफा विश्व कप 2018 की चैंपियन

Sun, 15 Jul 2018 03:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
5 reasons why underdog France can be fifa world cup 2018 winners
france

युवाओ से भरी फ्रांस की टीम का सामना जब अनुभवी और उलटफेर करने वाली क्रोएशिया से होगा तो पूरी दुनिया मानो थम सी जाएगी। मौका होगा फीफा विश्व कप 208 के फाइनल का। रविवार रात 8:30 बजे खेले जाने वाले इस महा मुकाबले से पहले जानिए आखिर क्यों फ्रांंस का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन


फ्रांस की ताकत उसके मिडफील्ड में ही बसती है। फ्रांस आमतौर पर 4-2-3-1 के फॉर्मेशन में खेलता है। पॉल पोग्बा और एनगोलो कान्ते की मौजूदगी में मिडफील्ड में ही दोनों टीमों के बीच असल मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


टीम का डिफेंस भी क्रोएशिया के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। इसकी वजह ये है कि वो आमतौर पर चार डिफेंडरों के साथ खेल की शुरुआत करते हैं। टीम के पास राफेल वरान और सैमुअल उम्टीटी जैसे डिफेंडर हैं जिनसे पार पाना क्रोएशिया के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप दौर के बाद से टीम की मिडफील्ड और अग्रिम पंक्ति जबरदस्त फॉर्म में हैं। म्बाप्पे और ग्रीजमैन ने जबरदस्त ताकत दिखाई  है। हालांकि, ओलिवर जिरू पर अंगुलियां उठ रही हैं, लेकिन उन्होंने भी गोल करने में सहायता की है।


सभी खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलने वाले पॉल पोग्बा अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक गोल किया था।


कोच - डिडिएर डेशचैंप - लगातार दूसरे विश्व कप में फ्रांस के कोच हैं। 1998 में विश्व विजेता बनी टीम के कप्तान रह चुके हैं। विश्व कप में बतौर कोच यह उनका रिकॉर्ड 11 मैच होगा। ज्यादा नहीं चलने के बावजूद वह पोग्बा पर भरोसा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed