{"_id":"5d87ab7c8ebc3e93a553da10","slug":"2020-afc-u-16-championship-qualifiers-india-hold-uzbekistan-qualify-for-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, उज्बेकिस्तान से खेला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, उज्बेकिस्तान से खेला ड्रॉ
Sun, 22 Sep 2019 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम उज्बेकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की जूनियर फुटबाल टीम ने मेजबान उज्बेकिस्तान से रविवार को 1-1 से ड्रा खेलकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए अगले साल बहरीन में खेले जाने वाले एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम के तीन मैच में सात अंक रहे जो उज्बेकिस्तान के बराबर थे लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण भारत शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम को गोल अंतर 10 का रहा जबकि उज्बेकिस्तान का गोल अंतर तीन था। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट में तुर्कमेनिस्तान और बहरीन को एक समान 5-0 से हराया था।
विज्ञापन
भारत को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ ड्रा की जरूरत थी और टीम ने मैच के 68वें मिनट में श्रीदत्त के गोल से बढ़त कायम कर ली। मेजबान टीम ने हालांकि 81वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें कोई और मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
भारत ने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। टीम की इस सफलता पर कोच बिबियानो फर्नाडिज ने कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर फख्र है। सबने कड़ी मेहनत की जिसके लिए सहयोगी सदस्यों और खिलाड़ियों को बराबर श्रेय दिया जाना चाहिए।'