फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Uruguay v Russia Live Blogs

मेजबान रूस को 3-0 से रौंदते हुए उरुग्वे की लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में एंट्री

Tue, 26 Jun 2018 03:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Uruguay v Russia Live Blogs
विज्ञापन

2 बार की विश्व विजेता उरुग्वे ने सोमवार को विश्व कप 2018 के एक मुकाबले में मेजबान रूस को 3-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही उरुग्वे ने ग्रुप 'ए' में स्टेज राउंड का अंत पहले पायदान में रहकर किया। विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका होगा जब उरुग्वे अपने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर रहा है।

मैच की शुरुआत से ही उरुग्वे अपने पूरे रंग में नजर आ रहा था। पहले हाफ के 10वें मिनट में स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने गोलकर उरुग्वे को 1-0 की लीड दिलवा दी। यह उनका विश्व कप 2018 का दूसरा गोल था। फाउल के बाद मिले फ्री किक का पूरा फायदा उठाते हुए सुआरेज का बॉटम कॉर्नर में दनदनाता हुआ किक जाली में फंसा गया।

विज्ञापन


घरेलू दर्शकों के भारी समर्थन के बीच रूस मैच में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन उरुग्वे के अटैक के आगे उसकी एक न चली। 23वें मिनट में उरुग्वे के लिए दूसरा गोल आया। डिएगो लक्सल्ट के जोरदार शॉट पर रूस के स्टार खिलाड़ी डेनिस चेरीशेव के डिफ्लेक्शन पर यह गोल हुआ। यह इस विश्व कप का छठवां आत्मघाती गोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा और अंतिम गोल मैच के आखिरी लम्हें यानी 90 मिनट पर आया। अपने शुरुआती 3 प्रयास पर विफल रहे चुके कवानी इस बार नहीं चूके। कॉर्नर किक के बाद साथी खिलाड़ी के हैडर से गेंद उनकी ओर रीबाउंड पर आई, इस स्वर्णिम मौके को पूरी तरह भुनाते हुए कवानी ने दमदार शॉट लगाते हुए तीसरा गोल किया।

यह लगातार तीसरा मौका होगा जब उरुग्वे फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर रही है। इस ग्रुप की बाकी दोनों टीम सऊदी अरब और मिस्र के बीच भी इसी दौरान मैच जारी थी, जहां सऊदी अरब ने मिस्त्र को 2-1 से मात दी।

अगली स्लाइड में देखिए मैच से जुड़े मजेदार VIDEOS और लाइव कमेंट्री





मैच समाप्त। उरुग्वे ने रूस को 3-0 से हराया और उरुग्वे ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा।

90 मिनट: आखिरकार एडिनसन कवानी उरुग्वे के लिए तीसरा गोल करने में कामयाब रहे। मैच के आखिरी मिनट में यह गोल आया।

   

पहले हाफ का खेल खत्म। रूस और उरुग्वे की टीम पहले ही प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। इस मैच के साथ दोनों ही टीम ग्रुप स्टेज का अंत पहले स्थान के साथ करना चाहेगी। मैच से पहले दोनों ही टीम के 6-6 अंक थे। मगर अब लग रहा है कि उरुग्वे ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगा।

40 मिनट:
पहला हाफ खेल होने की कगार पर। रूस का खेल देखकर आज उनके फैंस बेहद निराश होंगे।

36 मिनट: रूस के इगोर स्मोलनिकोव को फाउल करने पर येलो कार्ड दिखाया गया। यह उनका इस विश्व कप का दूसरा येलो कार्ड था, जिसके बाद रेफरी ने इसे रेड कार्ड में बदला। वह उन्हें मैच छोड़कर बाहर जाना होगा।  

23 मिनट: उरुग्वे के लिए दूसरा गोल। डिएगो लक्सल्ट के जोरदार शॉट पर रूस के स्टार खिलाड़ी डेनिस चेरीशेव के डिप्लेक्शन पर यह गोल मिला। यह इस विश्व कप का छठवां आत्मघाती गोल था।
   

10 मिनट: ...और ये गोल, स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने फ्री किक में गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

9 मिनट: मैच का पहला येलो कार्ड रूस के युरी गाजिंस्की को मिला। इसी के साथ उरुग्वे को फ्री किक।

स्टेडियम में गजब का माहौल। रूस के फैंस अपनी टीम के लिए जबरदस्त चीयर कर रही है। पूरा स्टेडियम सफेद झंडो से पटा हुआ।

1 मिनट: किक ऑफ के साथ ही मैच शुरू

7:29 पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है।

7:15
दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। राष्ट्रगान की औपचारिकता चल रही है। 
 

रूस की शुरुआती लाइनअप: इगोर अकीनफीव, इल्या कुटेपोव, सर्गेई इग्नासेविच, डेनिस चेरीशेव, युरी गाजिंस्की, रोमन जोबिनिन, फेडर कुद्रीशोव, एंटोन मिरंचुक, एलेक्जेंडर सामेडोव, अर्टयोम डज्युबा, इगोर स्मोलनिकोव

उरुग्वे की शुरुआती लाइनअप: फर्नांडो मुसलेरा, डिएगो गॉडिन, रोड्रिगो बेंटानकर, नाहिटन नांडेज, लुइस सुआरेज, लुकास टोररेरा, मतिस वेसीनो, डिएगो लक्सल्ट, सेबेस्टियन कोटेस, एडिनसन कवानी, मार्टिन कैसर्स

7:00 नमस्कार, अमर उजाला पर आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed