फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: Sandesh Jhingan not among probable players for Intercontinental Cup, Kian Nasiri new face

Football: संदेश झिंगन इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए संभावित खिलाड़ियों में नहीं, कियान नासिरी टीम में नया चेहरा

Wed, 21 Aug 2024 03:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

मोहन बागान एसजी के राइट-बैक आशीष राय और ईस्ट बंगाल के गोलकीपर प्रभुसुखन सिंह गिल को भी तीन से नौ सितंबर तक हैदराबाद में होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट के लिए लगाए जाने वाले शिविर के लिए संभावित टीम में लिया गया है।

विज्ञापन
Football: Sandesh Jhingan not among probable players for Intercontinental Cup, Kian Nasiri new face
भारतीय फुटबॉल टीम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय संभावित टीम का एलान कर दिया गया है। सेंटर-बैक और सुनील छेत्री के जाने के बाद स्टैंड इन कैप्टन संदेश झिंगन को भारत के नए मुख्य कोच मनोलो मार्केज ने इस संभावित टीम में नहीं लिया है। वहीं, ईस्ट बंगाल की तरफ से खेलने वाले ईरान के फुटबॉलर जमशेद नासिरी के बेटे और चेन्नईयिन एफसी के फॉरवर्ड कियान नासिरी के रूप में नया चेहरा टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मोहन बागान एसजी के राइट-बैक आशीष राय और ईस्ट बंगाल के गोलकीपर प्रभुसुखन सिंह गिल को भी तीन से नौ सितंबर तक हैदराबाद में होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट के लिए लगाए जाने वाले शिविर के लिए संभावित टीम में लिया गया है। जनवरी में सीरिया के खिलाफ भारत के एशियाई कप ग्रुप मैच के दौरान डिफेंडर झिंगन के दाहिने घुटने में चोट लगी थी और माना जा रहा है कि वह अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन


यह 31 वर्षीय सेंट्रल डिफेंडर मई में कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड दो के मैचों में भी नहीं खेल पाया था। इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत के अलावा सीरिया और मॉरीशस की टीम भाग लेंगी। भारत फीफा की नवीनतम विश्व रैंकिंग में 124वें जबकि सीरिया 93वें और मॉरीशस 179वें स्थान पर है। अभ्यास शिविर 31 अगस्त से हैदराबाद में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज सुनील छेत्री के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी पूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेगी। पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किए गए मार्केज का भी भारतीय टीम के साथ यह पहला टूर्नामेंट होगा। कोलकाता में पले बढ़े 23 वर्षीय कियान की मां का जन्म और पालन-पोषण शिलांग में हुआ। कियान ने इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी के लिए खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है ।

उनके पिता ईस्ट बंगाल के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने 1977 में फीफा विश्व युवा चैम्पियनशिप में ईरान की अंडर-20 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। मार्केज ने संभावित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए कहा, 'हम अपने पहले अभ्यास शिविर को लेकर बहुत उत्साहित हैं और मुझे पता है कि यह खिलाड़ियों के लिए भी वैसा ही होगा।'

उन्होंने कहा, 'हम दो अलग-अलग टीमों का सामना करेंगे और रैंकिंग बहुत अधिक मायने नहीं रखती है। हमें एक अच्छी टीम तैयार करने के लिए मिलकर काम करना होगा।'


अभ्यास शिविर के लिए चुनी गई संभावित टीम :
  • गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह, प्रभसुखन सिंह गिल।
  • डिफेंडर: निखिल पुजारी, राहुल भेके, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, रोशन सिंह नाओरेम, अनवर अली, जय गुप्ता, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह।
  • मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजम, जेकसन सिंह, नंदकुमार सेकर, नाओरेम महेश सिंह, यासिर मोहम्मद, लालेंगमाविया राल्टे, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, लालियानजुआला चांग्ते, लालथाथांगा खावल्रिंग।
  • फॉरवर्ड: कियान नासिरी गिरी, एडमंड लालरिंदिका, मनवीर सिंह, लिस्टन कोलासो।

इंटरकॉन्टिनेंटल कप का कार्यक्रम (सभी मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे):
  • तीन सितंबर: भारत बनाम मॉरीशस
  • छह सितंबर: सीरिया बनाम मॉरीशस
  • नौ सितंबर: भारत बनाम सीरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed