{"_id":"638f611d8d162608f41155cc","slug":"fifa-world-cup-who-will-win-golden-boot-these-players-in-the-race-including-mbappe-lionel-messi","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फुटबॉल विश्व कप में कौन जीतेगा गोल्डन बूट? एम्बाप्पे-मेसी सहित दौड़ में ये खिलाड़ी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: फुटबॉल विश्व कप में कौन जीतेगा गोल्डन बूट? एम्बाप्पे-मेसी सहित दौड़ में ये खिलाड़ी
Tue, 06 Dec 2022 09:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 06 Dec 2022 09:04 PM IST
सार
रूस में पिछली बार विश्व कप में इंग्लैंड के हैरी केन को गोल्डन बूट दिया गया था। उन्होंने छह गोल दागे थे। इस बार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे सहित कई खिलाड़ियों में लड़ाई है।
विज्ञापन
किलियन एम्बापे (ब्लू जर्सी में) और लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कतर विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड के मैच अंतिम पड़ाव पर हैं। अब तक छह नॉकआउट मैच हो चुके हैं। नीदरलैंड, अर्जेंटीना, क्रोएशिया, ब्राजील, इंग्लैंड और फ्रांस की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। फैंस को अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ फीफा विश्व कप में मिलने वाले अवॉर्ड पर भी नजर रहती है। इनमें एक अवॉर्ड गोल्डन बूट है। यह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
रूस में पिछली बार विश्व कप में इंग्लैंड के हैरी केन को गोल्डन बूट दिया गया था। उन्होंने छह गोल दागे थे। इस बार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे सहित कई खिलाड़ियों में लड़ाई है।
घाना के खिलाफ गोलकर रोनाल्डो पांच लगातार विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। हालांकि, उसके बाद वह स्कोर शीट पर अपना नाम दर्ज नहीं करवा सके। वह अभी गोल्डन बूट की रेस से बाहर हैं। इस दौड़ में सबसे आगे किलियन एम्बाप्पे हैं। उन्होंने चार मैचों में पांच गोल दागे हैं। एम्बाप्पे के अलावा इंग्लैंड मार्कस रैशफोर्ड और बुकायो साका जैसे युवा खिलाड़ी दावेदार हैं। वहीं, अनुभवियों में लियोनल मेसी सबको लगातार टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट:

| खिलाड़ी | देश | गोल |
| किलियन एम्बाप्पे | फ्रांस | 5 |
| लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 3 |
| अल्वारो मोराटा | स्पेन | 3 |
| बुकायो साका | इंग्लैंड | 3 |
| कोडी गैक्पो | इंग्लैंड | 3 |
| मार्कस रैशफोर्ड | इंग्लैंड | 3 |
| ओलिवर जिरूड | फ्रांस | 3 |
| रिचार्लिसन | ब्राजील | 3 |