{"_id":"637e5684467a7c76bd076359","slug":"fifa-world-cup-wayne-rooney-said-germany-got-complacent-and-japan-took-advantage-of-that","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: जापान के खिलाफ जर्मनी की हार पर बोले वेन रूनी- लापरवाह हो गए थे जर्मन खिलाड़ी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: जापान के खिलाफ जर्मनी की हार पर बोले वेन रूनी- लापरवाह हो गए थे जर्मन खिलाड़ी
Wed, 23 Nov 2022 10:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:51 PM IST
सार
चार बार की चैंपियन जर्मनी को अपने पहले ग्रुप मैच में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ई में जापान ने इस मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
वेन रूनी और जर्मनी के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन मंगलवार (23 नवंबर) को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की चैंपियन जर्मनी को अपने पहले ग्रुप मैच में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ई में जापान ने इस मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया। जर्मनी की इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व स्टार वेन रूनी ने कहा कि उसके खिलाड़ी दूसरे हाफ में लापरवाह हो गए थे।
वेन रूनी ने फीफा वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर स्पोर्ट्स 18 से कहा कि वह इस तरह के परिणाम का इंतजार नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे हाफ में जापान ने अच्छा खेल दिखाया। एक गोल होने के बाद कई टीमें लापरवाह हो जाती हैं और अहंकारी दिखने लगती हैं। ऐसे में वह अपनी एकाग्रता गंवा देते हैं। यही जर्मनी के साथ हुआ। जापान बहुत ही विनम्र देश है और उन्होंने इसका फायदा उठाया। वह अंत में जीत के हकदार थे।
स्पोर्ट्स 18 पर शो के दौरान पूर्व दिग्गज लुइस फिगो ने यह भी बताया कि कैसे मैच के परिणाम ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए यह पहले पैंतालीस मिनट के बाद एक आश्चर्य था क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि बदलाव जर्मनी के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं लाए और जापान टीम में बदलाव ने मैच की गति को बदल दिया। यह बिल्कुल अर्जेंटीना की तरह है। आप पहला मैच हार गए हैं और अब आप दबाव में हैं।"
विज्ञापन
जापान के लिए दो सब्सीट्यूट ने किए गोल
दूसरे हाफ में जापान की टीम 71वें मिनट में बदलाव किया। उसने रित्सु दोआन को मैदान पर उतारा। जापान का यह फैसला सही साबित हुआ। रित्सु ने 75वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी दिला दी। ताकुमा असानो ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। उन्होंने 83वें मिनट में दुनिया के बेहतरीन गोलकीपर कहे जाने वाले मैनुअल नुएर को छकाते हुए गोल कर दिया। संयोग कि बात है कि वह भी मैच में सब्सीट्यूट के तौर पर ही उतरे थे। उन्हें जापानी टीम ने 57वें मिनट में भेजा था।