फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid

FIFA World Cup: विश्व कप में बायर्न के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, दूसरे पर बार्सिलोना, देखें टॉप-5 क्लब की लिस्ट

Mon, 14 Nov 2022 03:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

यूरोप के टॉप-5 लीग के अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप में ले रहे हैं। यूरोप में इस बात के लिए भी होड़ लगी रहती है कि किस क्लब के कितने खिलाड़ी विश्व कप में जा रहे हैं। आइए उन शीर्ष-5 टीमों के बारे में जानते हैं जिनके सबसे ज्यादा खिलाड़ी विश्व कप में उतरेंगे...

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
सेनेगल के सादियो माने बायर्न म्यूनिख और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप का आगाज होने वाला है। 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। कतर के अलग-अलग आठ मैदानों पर यह टूर्नामेंट आयोजित होगा। विश्व कप के कारण दुनिया के अधिकांश फुटबॉल लीग रुक गए हैं। यूरोप के टॉप-5 लीगों ने मैचों का आयोजन रोक दिया है। अब 25 दिसंबर से मुकाबले खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


यूरोप के टॉप-5 लीग के अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप में ले रहे हैं। यूरोप में इस बात के लिए भी होड़ लगी रहती है कि किस क्लब के कितने खिलाड़ी विश्व कप में जा रहे हैं। इस बार जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के सर्वाधिक खिलाड़ी कतर जा रहे हैं। दूसरे स्थान पर बार्सिलोना है। आइए उन शीर्ष-5 टीमों के बारे में जानते हैं जिनके सबसे ज्यादा खिलाड़ी विश्व कप में उतरेंगे...
विज्ञापन

1. बायर्न म्यूनिख

FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
बायर्न म्यूनिख - फोटो : twitter@FCBayern
क्लब: बायर्न म्यूनिख
देश: जर्मनी
लीग: बुंदेसलिगा
विश्व कप में कितने खिलाड़ी ले रहे भाग: 17

बायर्न म्यूनिख का यह सीजन अब तक शानदार रहा है। वह चैंपियंस लीग में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही। उसने बार्सिलोना को दो बार हराया। वहीं, बुंदेसलिगा में टीम पहले स्थान पर है। वह कतर में विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ी भेजने वाला क्लब है।

फीफा विश्व कप में जाने वाले क्लब के खिलाड़ी: एरिक मैक्सिम-मोटिंग (कैमरून), किंग्सले कोमान (फ्रांस), मैथिस डी लिग्ट (नीदरलैंड), लियोन गोरेत्ज्गा (जर्मनी), सर्ज ग्नब्री (जर्मनी), लुकास हर्नांडेज (फ्रांस), जोशुआ किमिच (जर्मनी), सादियो माने (सेनेगल), नूस्सैर मजरौई (मोरक्को), मैनुअल नुएर (जर्मनी), थॉमस मूलर (जर्मनी), जमाल मुसियाला (जर्मनी), बेंजामिन पावर्ड (फ्रांस), लेरॉय साने (जर्मनी), जोसिप स्टेनिसिक ( क्रोएशिया), दयोट उपमेकानो (फ्रांस), अल्फांसो डेविस (कनाडा)।

2. बार्सिलोना

FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
बार्सिलोना के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
क्लब: बार्सिलोना
देश: स्पेन
लीग: ला लिगा
विश्व कप में कितने खिलाड़ी ले रहे भाग: 16

ला लिगा में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना की टीम के 16 खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेंगे। क्लब को युवा खिलाड़ियों की फैक्ट्री कहा जाता है। चैंपियंस लीग में टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था। वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के कारण यूरोपा लीग में चली गई है। वहां वर्ल्ड कप के बाद उसका मुकाबला प्लेऑफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड से होगा। 

फीफा विश्व कप में जाने वाले क्लब के खिलाड़ी: एरिक गार्सिया, जोर्डी अल्बा, पेड्री, गावी, सर्जियो बुसकेट्स, अंसु फाती और फेरान टोरेस ( सभी स्पेन), जूल्स कौंडे और ओस्मान डेम्बेले (फ्रांस), फ्रेन्की डी जोंग और मेम्फिस डिपाय (नीदरलैंड), राफिन्हा (ब्राजील), रोनाल्ड अराउखो (उरुग्वे) , मार्क टेर स्टेगन (जर्मनी), रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (पोलैंड)।
विज्ञापन

3. मैनचेस्टर सिटी

FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी की टीम - फोटो : IPL/BCCI
क्लब: मैनचेस्टर सिटी
देश: इंग्लैंड
लीग: प्रीमियर लीग
विश्व कप में कितने खिलाड़ी ले रहे भाग: 15

मैनचेस्टर सिटी की टीम अभी प्रीमियर लीग में शीर्ष पर नहीं है। वह आर्सेनल से पांच अंक पीछे है। सिटी इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, जिसमें गोल करने वाले तूफानी खिलाड़ी एर्लिंग हालैंद भी खेलते हैं। हालांकि, नॉर्वे इस बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया, इस कारण हालैंद कतर में नहीं दिखेंगे। इसके बावजूद सिटी के 15 खिलाड़ी विश्व कप में दिखेंगे।

फीफा विश्व कप में जाने वाले क्लब के खिलाड़ी: मैनुअल अकांजी (स्विट्जरलैंड), एडरसन (ब्राजील), केविन डी ब्रुइन (बेल्जियम), इल्के गुंडोअन (जर्मनी), जॉन स्टोन्स, काइल वॉकर, कैल्विन फिलिप्स, फिल फोदेन, जैक ग्रीलिश (सभी इंग्लैंड), जोआओ कैंसिलो, रूबेन डियाज, बर्नार्डो सिल्वा (सभी पुर्तगाल), नाथन एके (नीदरलैंड), एमरिक लैपोर्ट और रोड्री (दोनों स्पेन)।

4.मैनचेस्टर यूनाइटेड

FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया
क्लब: मैनचेस्टर यूनाइटेड
देश: इंग्लैंड
लीग: प्रीमियर लीग
विश्व कप में कितने खिलाड़ी ले रहे भाग: 14

प्रीमियर लीग की सफल टीमों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भले ही लंबे समय से कोई खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस क्लब के लिए खेलने की चाहत सबको होती है। यूनाइटेड की फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। उसके 14 खिलाड़ी इस बार विश्व कप में दिखेंगे। इनमें एलेक्स टेल्स मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी तो हैं, लेकिन वह लोन पर स्पेन के क्लब सेविला के लिए इस सीजन में खेल रहे हैं।

फीफा विश्व कप में जाने वाले क्लब के खिलाड़ी: एंटनी, कासेमिरो, फ्रेड और एलेक्स टेल्स (सभी ब्राजील), क्रिश्चियन एरिक्सन (डेनमार्क), राफेल वरान (फ्रांस), हैरी मैग्वायर, ल्यूक शॉ, मार्कस रैशफोर्ड (सभी इंग्लैंड), डिएगो डालोट, ब्रूनो फर्नांडेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सभी पुर्तगाल), फेसुंडो पेलिस्ट्री (उरुग्वे), टायरेल मलासिया (नीदरलैंड)।

5. रियल मैड्रिड

FIFA World Cup 2022 Top Five Clubs with Most Players Check Full List from FC Barcelona to Real Madrid
रियल मैड्रिड - फोटो : twitter@realmadriden
क्लब: रियल मैड्रिड
देश: स्पेन
लीग: ला लिगा
विश्व कप में कितने खिलाड़ी ले रहे भाग: 13

पिछले सीजन में चैंपियंस लीग जीतने वाली रियल मैड्रिड की टीम को सबसे खतरनाक क्लब माना जाता है। यह हारते हुए मैच को अपने पक्ष में करने में माहिर है। पिछले साल क्लब ने चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट जर्मेन, चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी को बाहर किया था। उसके बाद फाइनल में लिवरपूर को रौंद दिया था। फिलहाल रियल मैड्रिड की टीम ला लिगा में दूसरे स्थान पर है। उसके 14 खिलाड़ी विश्व कप में दिखेंगे।

फीफा विश्व कप में जाने वाले खिलाड़ी: थिबॉट कोर्त्वा (बेल्जियम), एडर मिलिटाओ (ब्राजील), दानी कार्वाहल (स्पेन), एंटोनियो रुडिगर (जर्मनी), ऑरेलियन टचौमेनी (फ्रांस), फेड्रिको वेलवर्दे (उरुग्वे), लुका मौद्रिच (क्रोएशिया), विनीसियस जूनियर (ब्राजील), रोड्रिगो (ब्राजील), करीम बेंजेमा (फ्रांस), ईडन हेजार्ड (बेल्जियम), मार्को असेंसियो (स्पेन), एडुआर्डो कामाविंगा (फ्रांस)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed