फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Fifa World Cup 2022 Romelu Lukaku Punches Dugout And Breaks Glass After Belgium Gets Eliminated

FIFA WC: बेल्जियम के विश्व कप से बाहर होने पर गुस्से से आग बबूला हुए रोमेलू लुकाकू, डगआउट में जमकर की तोड़फोड़

Fri, 02 Dec 2022 04:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Fri, 02 Dec 2022 04:53 PM IST
सार

मैच समाप्त होने के बाद लुकाकू काफी निराश दिखे। वह सहायक कोच थिएरी हेनरी के गले लग गए और काफी देर तक रोते रहे। इसके बाद वह भारी कदमों से डगआउट की बढ़े। वहां जाकर उन्होंने अपना गुस्सा डगआउट के शीशे पर उतारा।

विज्ञापन
Fifa World Cup 2022 Romelu Lukaku Punches Dugout And Breaks Glass After Belgium Gets Eliminated
थिएरी हेनरी के गले लगे रोमेलू लुकाकू और फिर शीशा तोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम की टीम कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो चुकी है। उसे गुरुवार (एक दिसंबर) रात क्रोएशिया ने 0-0 की बराबरी पर रोक कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में जीत की आवश्यकता थी, लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। उसके स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने गोल करने के कई मौके गंवाए। इसके बाद लुकाकू की आलोचना सोशल मीडिया पर जमकर हुई।
विज्ञापन


ग्रुप-एफ में जब बेल्जियम की टीम मैदान पर उतरी तो कप्तान ईडन हेजार्ड और रोमेलू लुकाकू शुरुआती एकादश में नहीं थे। पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। हाफटाइम के ठीक बाद लुकाकू को ड्रीस मार्टेंस की जगह सब्सीट्यूट के तौर पर उतारा गया। लुकाकू उसके बाद पूरे मैच में टीम के साथ रहे। उन्हें गोल करने के कम से कम तीन आसान मौके मिले, लेकिन वह हर बार चूक गए।
विज्ञापन

Fifa World Cup 2022 Romelu Lukaku Punches Dugout And Breaks Glass After Belgium Gets Eliminated
रोमेलू लुकाकू - फोटो : सोशल मीडिया
90वें मिला था आसान मौका
इनमें से 90वें मिनट में मिला मौका तो सबसे आसान था। क्रोएशिया के गोलकीपर गोलपोस्ट से दूर हो चुके थे। गेंद लुकाकू के सीधे सामने आई। उन्होंने हेडर लगाने की जगह उसे छाती से रोका, लेकिन नियंत्रित नहीं कर पाए। गेंद गोलपोस्ट में नहीं गया और क्रोएशियाई गोलकीपर ने आकर गेंद को आसानी से पकड़ लिया।

Fifa World Cup 2022 Romelu Lukaku Punches Dugout And Breaks Glass After Belgium Gets Eliminated
थिएरी हेनरी के सामने रोमेलू लुकाकू - फोटो : सोशल मीडिया
हेनरी के गले लगकर रोए लुकाकू
मैच समाप्त होने के बाद लुकाकू काफी निराश दिखे। वह सहायक कोच थिएरी हेनरी के गले लग गए और काफी देर तक रोते रहे। इसके बाद वह भारी कदमों से डगआउट की बढ़े। वहां जाकर उन्होंने अपना गुस्सा डगआउट के शीशे पर उतारा और उसे फोड़ दिया। बेल्जियम की टीम पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे फ्रांस ने हराया था। उसके बाद तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से परास्त किया था।
विज्ञापन

Fifa World Cup 2022 Romelu Lukaku Punches Dugout And Breaks Glass After Belgium Gets Eliminated
रोमेलू लुकाकू - फोटो : सोशल मीडिया
'गोल्डन जेनरेशन' का सपना टूटा
बेल्जियम की इस टीम में कप्तान इडेन हेजार्ड, दुनिया के बेस्ट मिडफील्डर में से एक केविन डी ब्रुइन, स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू और गोलकीपर थिबाउट कोर्त्वा सहित कई स्टार खिलाड़ी हैं। इस कारण इस टीम को बेल्जियम की फुटबॉल इतिहास में 'गोल्डन जेनरेशन' कहा गया। उसी गोल्डन जेनरेशन' के एक सदस्य रोमेलू लुकाकू ने इस मुकाबले में कई गलतियां कीं। उन्होंने तीन आसान मौके गोल के गंवाए। बेल्जियम की इस 'गोल्डन जेनरेशन' टीम की उम्र हो चुकी है। इसे खुद केविन डी ब्रुइन ने स्वीकार किया था। इनमें से कई खिलाड़ी अगली बार विश्व कप में नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed