Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Champion team will get 347 crore total prize money of tournament is 3640 crore

FIFA World Cup: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को मिले 347 करोड़, हर मैच हारने वाली टीम भी घर ले गई 74 करोड़ रुपये

Sun, 18 Dec 2022 11:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 11:56 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली अर्जेंटीना टीम को 347 करोड़ रुपये मिले, जबकि इस टूर्नामेंट में सभी मैच हारने वाली टीम को भी 74 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Champion team will get 347 crore total prize money of tournament is 3640 crore
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। यह मुकाबला जीतने के साथ ही अर्जेंटीना ने तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एक्सट्रा टाइम तक यह मैच 3-3 की बराबरी पर था और पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसके साथ ही चैंपियन अर्जेंटीना की टीम को 347 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले। यहां हारने वाली फ्रांस की टीम भी 248 करोड़ रुपये घर ले गई। फाइनल मैच खेलने वाली अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम को कुल 595 करोड़ रुपये मिले। 
विज्ञापन


पिछले साल की उपविजेता क्रोएशिया की टीम इस बार तीसरे स्थान पर रही और इस टीम को 223 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मोरक्को की टीम चौथे स्थान पर रही और इस टीम को 206 करोड़ रुपये मिले। 
विज्ञापन


ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इन चारों टीमों को 140 करोड़ रुपये दिए गए। अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया की टीम अंतिम 16 में हारकर बाहर हुई थीं। इन सभी टीमों को 107 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए गए। ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर होने वाली कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे की टीम को 75 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा विश्व कप में सभी मैच हारने वाली टीम भी आईपीएल चैंपियन से तीन गुना से ज्यादा प्राइज मनी लेकर घर गई। मेजबान कतर की टीम इस विश्व कप में सभी मैच हारी थी। इसके बावजूद इस टीम को 75 करोड़ रुपये मिले। फीफा की कुल ईनामी राशि लगभग 3640 करोड़ रुपये है। पिछले विश्व कप की तुलना में इसमें 330 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 
 
किस टीम को कितना इनाम
टीम इनामी राशि स्थान
अर्जेंटीना 347 करोड़ रुपये विजेता
फ्रांस 248 करोड़ रुपये उपविजेता
क्रोएशिया 223 करोड़ रुपये तीसरा स्थान
मोरक्को 206 करोड़ रुपये चौथा स्थान
ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड 140 करोड़ रुपये क्वार्टर फाइनल
अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया 107 करोड़ रुपये अंतिम-16
कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे 75 करोड़ रुपये ग्रुप स्टेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed