फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA Womens World Cup 2023 Live Streaming How To Watch Live In India On Mobile and TV free live telecast

FIFA Womens World Cup: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में महिला फुटबॉल विश्व कप का आयोजन, भारत में कब-कहां देखें मैच

Wed, 19 Jul 2023 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

FIFA Womens World Cup 2023 Live Streaming: अमेरिका की टीम गत चैंपियन के रूप में उतरेगी। वह चार बार चैंपियन बन चुकी है। यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। अमेरिका की टीम खिताबी हैट्रिक लगाने उतरेगी। वह 2015 में भी जीती थी।

विज्ञापन
FIFA Womens World Cup 2023 Live Streaming How To Watch Live In India On Mobile and TV free live telecast
अमेरिका की टीम 2019 में चैंपियन बनी थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा महिला विश्व कप 2023 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज गुरुवार (20 जुलाई) को होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। ऑकलैंड के ईडन पार्क में उद्घाटन मुकाबला होगा। वहीं, सिडनी में फाइनल मैच का आयोजन होगा। इस बार टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं। पिछली बार फ्रांस में 24 टीमें खेली थीं।
विज्ञापन


अमेरिका की टीम गत चैंपियन के रूप में उतरेगी। वह चार बार चैंपियन बन चुकी है। यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। अमेरिका की टीम खिताबी हैट्रिक लगाने उतरेगी। वह 2015 में भी जीती थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के नौ शहरों के 10 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का इतिहास
पहली बार इसका आयोजन 1991 में चीन में हुआ था। तब अमेरिका की टीम चैंपियन बनी थी। 1992 में स्वीडन की मेजबानी में नॉर्वे की टीम विजेता बनी थी। 1999 में अमेरिका को मेजबानी मिली और उसने दूसरी बार खिताब जीत लिया। 2003 में फिर से मेजबान अमेरिका ही था, लेकिन इस बार जर्मनी ने खिताब पर कब्जा किया। 2007 में एक बार फिर से चीन में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। तब जर्मनी ने अपना दूसरा खिताब जीता था। 2011 में जर्मनी की मेजबानी में जापान और 2015 में कनाडा की मेजबानी में अमेरिका की टीम चैंपियन बनी थी। पिछली बार 2019 में फ्रांस में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अमेरिका की टीम ने नीदरलैंड को हराकर चौथी बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम आपको महिला फुटबॉल विश्व कप के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

फीफा महिला विश्व कप 2023 कब शुरू होगा?
फीफा महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत 20 जुलाई को होगी, जिसमें पहला मैच न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा।

फीफा महिला विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच कहां खेला जाएगा?
फीफा महिला विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच न्यूजीलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

फीफा महिला विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच कितने बजे शुरू होगा?
फीफा महिला विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

भारत में फीफा महिला विश्व कप 2023 को टेलीविजन पर कहां देख सकते हैं?
फीफा महिला कप 2023 के लाइव मैच भारत में टेलीविजन पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ फ्री डीटीएच कनेक्शन वालों को मिलेगी।

क्या फीफा महिला विश्व कप 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में प्रशंसकों के लिए उपलब्ध है?
फीफा महिला विश्व कप 2023 की ऑनलाइन  लाइव स्ट्रीमिंग प्रशंसकों के लिए फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed