फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa hindi news: world cup virel on FB

एक अरब पोस्ट के साथ फेसबुक पर छा गया वर्ल्ड कप

Tue, 01 Jul 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: world cup virel on FB
एक अरब पोस्ट, लाइक और कमेंट के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप अपने आधे चरण में ही टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार फेसबुक पर सबसे चर्चित इवेंट बन गया है।
विज्ञापन


फेसबुक के आंकडे़ दिखाते है कि 12 से 29 जून के बीच में फेसबुक पर फुटबॉल के बारे में की जाने वाली चैट में 22 करोड़ यूजर्स शामिल हो चुके है और एक अरब पोस्ट आ चुके हैं।


टूर्नामेंट अभी दो सप्ताह और चलेगा तो ऐसे में नए रिकॉर्ड बनेंगे।

कंपनी के निदेशक निक ग्रूडिन ने कहा, "लोग जो देख रहे है उसके बारे में फेसबुक पर चैट, लाइक और कमेंट का सिलसिला आश्चर्यजनक स्तर पर पहुंच गया है। पहले सप्ताह में ही फेसबुक पर 45.9 करोड़ लोगों ने मैसेज भेजे। यह संख्या इस साल सुपर बॉल के बारे में की जाने वाली चैट से भी ज्यादा है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "शनिवार को 3.1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ब्राजील की चिली पर सांस रोक देने वाली जीत के बारे में 7.5 करोड़ पोस्ट, लाइक और कमेंट किए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed