{"_id":"4474335032f974459c754c23273e0715","slug":"fifa-hindi-news-colombia-out-of-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम ने अपने ही राष्ट्रपति की योजना पर फेरा पानी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टीम ने अपने ही राष्ट्रपति की योजना पर फेरा पानी
शोभन सक्सेना
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब सारी दुनिया फुटबॉल के खुमार में डूबी थी, फ्रांसीसी टीम के स्ट्राइकर फ्रेंक रिबेरी को उनकी पत्नी वहीबा के साथ समुद्र तट पर देखा गया।
दोनों की तस्वीरें फ्रांसीसी अखबारों में छपी हैं, जिन पर लोग बातें कर रहे हैं। वे जल्द ही अपने क्लब बेयर्न म्यूनिख में ट्रेनिंग के लिए होंगे।
फ्रांस और जर्मनी के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया जिसमें फ्रेंच टीम को हार मिली। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप चैंपियन रही हैं।

अवैध टिकट के रैकेट का भड़फोड़
मंगलवार को ब्राजील पुलिस ने अल्जीरिया के व्यापारी लमीना फोफाना मोहम्मदू की अवैध टिकटों की बिक्री के धंधे का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस को शक है कि मोहम्मदू अवैध टिकटों की बिक्री का अंतरराष्ट्रीय रैकेट चला रहे थे।
अब भले ही मोहम्मदू सलाखों के पीछे पहुंच जाएं, पर अल्जीरियाई लोगों ने लंबे समय बाद वर्ल्ड कप फुटबॉल में अहम किरदार निभाया है।

मैच के लिए कर दी राष्ट्रीय छुट्टी
कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मैनुअल सांतोस ने देश में शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा कर दी, ताकि सरकारी कर्मचारी भी कोलंबिया और ब्राजील के बीच क्वार्टर फाइनल का आनंद ले सकें।
शुक्रवार को भले ही कोलंबिया ब्राजील के हाथों 1-2 से हार गया, लेकिन लोगों ने सार्वजनिक छुट्टी का खूब लुत्फ उठाया। खुद राष्ट्रपति स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए मौजूद थे।
राष्ट्रीय छुट्टी पर कोलंबियाई प्रशंसकों को आस थी कि टीम जीत हासिल करेगी लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।

वर्ल्ड कप में सेक्स और खेल का तड़का
सेक्स और खेल से विरोधाभासी कुछ भी नहीं हैं। ब्राजील के 'लांसा' अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और खेल के समय के सिवा बाकी समय में अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स की अनुमति दे रखी थी।
चिली, बोस्निया और रूस समेत जो 8 टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं हैं, उन्होंने खिलाड़ियों पर सेक्स से दूर रहने के लिए सख्त प्रतिबंध लगा रखा था।
इससे पहले कई शोधों में कहा गया है कि खेल से दो घंटे पहले यदि कोई खिलाड़ी सेक्स करता है तो इससे मैदान में उसकी क्षमता पर कोई असर नहीं होता।
ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड्स जैसी शीर्ष टीमों ने खिलाड़ियों को अपनी पत्नियां साथ रखने की अनुमति दे रखी है।