फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   English Premier League: Salah misses a penalty goal for the first time in four years, Leicester City beat Liverpool

English Premier League: चार साल में पहली बार पेनाल्टी पर गोल से चूके सालाह, लीसेस्टर सिटी ने लिवरपूल को हराया

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
सार

इस हार से लिवरपूल की खिताब की उम्मीदों को झटका लगा है। लिवरपूल की यह दूसरी हार है और वह 19 मैचों में 12 जीत और पांच ड्रॉ से 41 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है।

विज्ञापन
English Premier League: Salah misses a penalty goal for the first time in four years, Leicester City beat Liverpool
मोहम्मद सालाह

विस्तार

मोहम्मद सालाह का पेनाल्टी से चूकना लिवरपूल को भारी पड़ा। नतीजा लिवरपूल को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लीसेस्टर सिटी के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सालाह को 15वें मिनट में पेनाल्टी मिली लेकिन उनका कमजोर शॉट विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया। वह 16 प्रयासों में पहली बार पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके। आखिरी बार वह अक्तूबर 2017 में पेनाल्टी भुनाने में नाकाम रहे थे। 
विज्ञापन


इस हार से लिवरपूल की खिताब की उम्मीदों को झटका लगा है। लिवरपूल की यह दूसरी हार है और वह 19 मैचों में 12 जीत और पांच ड्रॉ से 41 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। अब अगर शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी (47 अंक) अपने अगले मैच में ब्रेंटफोर्ड को हरा देता है तो उसकी बढ़त नौ अंक की हो जाएगी। सिटी न अभी तक लगातार नौ मैच जीते हैं और पिछले तीन मैचों में 17 गोल दागे हैं। 
विज्ञापन


लुकमैन ने किया मैच का एकमात्र गोल
पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में एडेमोला लुकमैन (59वें मिटन) ने गोलकर लीसेस्टर सिटी को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई। लिवरपूल ने इस मैच से पहले खेले गए 18 मैचों में रिकॉर्ड 50 गोल दागे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले हफ्ते नेशंस लीग खेलने जाएंगे सालाह
लिवरपूल के स्टार फॉरवर्ड सालाह और सादियो माने अगले सप्ताह अफ्रीकी कप आफ नेशंस खेलने जा रहे हैं। उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ देर से जुड़ने की अनुमति दी गई थी ताकि त्योहार के इस दौर में वे लिवरपूल की जीत में योगदान दे सके लेकिन ऐसा हुआ नहीं।  


क्रिस्टल पैलेस व वेस्ट हैम जीते
क्रिस्टल पैलेस और वेस्ट हैम ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। क्रिस्टल पैलेस ने नॉर्विच को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से और वेस्ट हैम ने वाटफोर्ड को 4-1 से पराजित किया। साउथम्पटन और टोटेनहैम का मैच एक-एक से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed