फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dutee Chand Want to sell my BMW due to high maintenance cost, not for funding training

पैसा जुटाने के इरादे से नहीं, रखरखाव के अधिक खर्चे के कारण बीएमडब्ल्यू बेच रही हूं: दुती

Wed, 15 Jul 2020 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dutee Chand Want to sell my BMW due to high maintenance cost, not for funding training
अपनी BMW कार के साथ दुती चंद - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने बुधवार को कहा कि वह अपनी लग्जरी कार अपनी ट्रेनिंग के लिए पैसा जुटाने के इरादे से नहीं बल्कि इसलिए बेच रही हैं क्योंकि इसके रखरखाव का खर्चा काफी अधिक है।इस तरह से इस धाविका ने कार को बेचने को लेकर हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले दुती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि वह रखरखाव के अधिक खर्चे के कारण अपनी बीएमडब्ल्यू कार बेचना चाहती हैं। इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया लेकिन खेल समुदाय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने दुती का समर्थन किया जबकि अन्य ने कहा कि उन्हें केंद्रीय खेल मंत्रालय, ओडिशा सरकार और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


दुती ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले बयान में कहा, 'मैंने अपनी बीएमडब्ल्यू कार बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मेरे पास लग्जरी कार रखने के लिए संसाधन नहीं है, हालांकि मुझे यह काफी पसंद है। मैं कार का इस्तेमाल नहीं कर पा रही थी और यह मेरे लिए बेकार का खर्चा था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अपनी ट्रेनिंग का खर्चा उठाने के लिए इसे बेच रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ओडिशा सरकार और केआईआईटी यूनिवर्सिटी ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। इससे हालांकि इस तथ्य को नहीं नकारा जा सकता कि मेरी ट्रेनिंग काफी खर्चीली है विशेषकर 2021 ओलंपिक की। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती थी कि इस पैसे का इस्तेमाल मेरी ट्रेनिंग के लिए किया जा सकता है और कोरोना वायरस महामारी के बाद राज्य सरकार से पैसा मिलने पर कार खरीदी जा सकती है।'


दुती ने ओडिशा खनन निगम (ओएमसी) में अपने मासिक वेतन को लेकर मीडिया में आई खबरों का भी खंडन किया। उन्होंने कहा, 'ओएमसी में मेरा मासिक वेतन 80000 नहीं 60000 है। मैं शिकायत नहीं कर रही। कार बाद में खरीदी जा सकती है।' इस दिग्गज धाविका ने साथ ही स्पष्ट किया कि उनके पास सभी संभावित संसाधन है और वह किसी वित्तीय संकट का सामना नहीं कर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed